रांची। पाकुड़ के विधायक आलमगीर आलम को मंगलवार को कांग्रेस विधायक दल का नेता चुना गया। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित विधायक दल की बैठक में आलमगीर के नाम का प्रस्ताव डॉ रामेश्वर उरांव ने किया, जबकि राजेंद्र सिंह ने इसका समर्थन किया। बैठक में पार्टी के सभी 16 विधायक मौजूद थे। केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में छत्तीसगढ़ के मंत्री टी सिंहदेव भी विधायक दल की बैठक में शामिल हुए। उनके अलावा पार्टी के प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह और सह प्रभारी उमंग सिंघार भी बैठक में थे। बैठक में प्रदेश कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष भी थे।चौथी विधानसभा में भी आलमगीर आलम कांग्रेस विधायक दल के नेता थे। वह विधानसभा के अध्यक्ष भी रह चुके हैं और विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.


