श्रीनगर: विश्व के सबसे ऊंचे युद्ध क्षेत्र में सियाचिन ग्लेशियर में आए बर्फीले तूफान में दो जवान शहीद हो गए। भारतीय सेना ने बताया कि आज तड़के जवान दक्षिणी सियाचिन ग्लेशियर में 18,000 फीट की ऊंचाई पर गश्त कर रहे थे तभी हिमस्खल हुआ और बर्फ के पहाड़ में दबने से दो जवान शहीद हो गए। सेना ने बताया कि राहत एवं बचाव टीम घटनास्थल पर पहुंचकर फंसे जवानों को निकाल लिया है। बता दें कि कुछ दिन पहले भी सियाचिन ग्लेशियर में हुए भीषण हिमस्खलन में भारतीय सेना के 4 जवान शहीद हो गए थे। इसके अलावा दो पोर्टरों की भी मौत हो गई गई थी।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version