Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»इवीएम खुले तो जेवीएम के पक्ष में थोक में वोट निकले: बाबूलाल
    Top Story

    इवीएम खुले तो जेवीएम के पक्ष में थोक में वोट निकले: बाबूलाल

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskDecember 4, 2019No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    गुमला। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने मंगलवार को कोनबीर स्थित एनएचपीसी मैदान में चुनावी सभा को संबोधित किया। सिसई विधानसभा क्षेत्र के जेवीएम प्रत्याशी लोहरमेन उरांव के पक्ष में जनता से वोट मांगा। उन्होंने कहा कि आप सबों का प्यार और कार्यकर्ताओं के जुनून को देख कर लगता है कि 7 दिसंबर को इवीएम मशीन से सिर्फ झारखंड विकास मोर्चा के लिए ही वोट निकलेगा। उन्होंने कहा कि आज झारखंड की जनता बेरोजगारी के कारण अन्य राज्यों में पलायन कर रही है और सरकार के मंत्री देश दुनिया की सैर कर रहे है। भाजपा के कार्यकाल में हाथी उड़ाये जा रहे हैं, जबकि हाथी उड़ता ही नहीं। पांच साल में जेपीएससी की एक भी परीक्षा नहीं ली गयी। स्कूल बंद कर दिये गये। अपने हक और अधिकार की मांग करने पर शिक्षक एवं आंगनबाड़ी सेविकाओं पर लाठी बरसायी जाती है। स्वास्थ के क्षेत्र में भी झारखंड का हाल खस्ता है। अस्पतालों में डॉक्टर एवं दवा की समुचित व्यवस्था नहीं है। सुरक्षा व्यवस्था चरमरा गयी है। उन्होंने कहा कि खनिज संपदा को लूटा गया, गैरमजरूआ जमीन को कॉरपोरेट घरानों में बेच दिया गया। उन्होंने अपील की कि इसबार झारखंड में लूटने वाला नहीं, बल्कि खटने वाला मुख्यमंत्री लाना है। इसलिए आप अपना वोट लोहरमेन उरांव को देकर विजयी बनायें और झारखंड विकास मोर्चा को एक बार सरकार बनाने का मौका दें। उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास ही हमारी दौलत है। मौके पर एमडी शकील खान, मोहम्मद जहांगीर आलम, अजय टोप्पो, दिलशेर खान, सुदेश्वर मुंडा, सुजीत नंदा, डॉ करमा उरांव, दिनेश उरांव, विनोद उरांव, महेंद्र उरांव, ओमप्रकाश गुप्ता, सुजीत टेटे, रितेश पांडेय सहित सैकड़ों ग्रामीण महिला पुरुष मौजूद थे।

    Babulal Marandi sought vote for Loharman Oraon in Basbir's Konbir
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआजसू का ओबीसी आरक्षण का मुद्दा, सबने लपका
    Next Article मलाई खाकर मोटे हुए सरकार के लोग उड़ा रहे हैं हाथी
    azad sipahi desk

      Related Posts

      झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल

      June 7, 2025

      पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास

      June 7, 2025

      गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version