Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»नतीजे के पहले ही जश्न की तैयारियां
    Top Story

    नतीजे के पहले ही जश्न की तैयारियां

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskDecember 23, 2019No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    सुनील कुमार
    रांची। चुनावी नतीजे आने से पहले ही राजधानी में जश्न की तैयारी शुरू हो गयी है। रविवार को राजधानी में मिठाई के आॅर्डर से लेकर फूलों की बिक्री तक में जबरदस्त इजाफा दर्ज किया गया। चुनाव की मतगणना को लेकर भाजपा रांची महानगर ने तैयारी पूरी कर ली गयी है।
    काउंटिंग एजेंट से लेकर विजय जुलूस, मिठाइयां, ढोल, ताशे, गाजे-बाजे के साथ महानगर के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सोमवार को मतगणना के पश्चात अपने सभी विजय उम्मीदवार को लेकर भव्य विजयोत्सव मनायेंगे। तैयारी को लेकर महानगर के पदाधिकारी महानगर अध्यक्ष मनोज मिश्रा के नेतृत्व में महानगर के कोषाध्यक्ष रमेश सिंह, महामंत्री राजू सिंह, अशोक मिश्रा, सोनू सिंह और अन्य कार्यकर्ता हलवाई के साथ स्वयं से घी का लड्डू बना रहे हैं। रांची के सम्मानित मतदाता, जिन्होंने अपना स्नेह प्यार और आशीर्वाद भाजपा के प्रत्याशी को दिया है, उन सम्मानित मतदाताओं का आभार प्रकट करने के लिए विजयोत्सव जुलूस निकाला जायेगा।
    मिष्ठान भंडार चलाने वाले दुकानदार के मुताबिक राजधानी और आस-पास की अहम सीटों पर जीत की उम्मीद है, ऐसे में यहां लोगों के बीच काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। भाजपा कार्यकर्ताओं के अलावा झामुमो और कांग्रेस के सदस्यों ने भी बूंदी के लड्डुओं के आर्डर दिये हैं। एक्जिट पोल के अनुसार महागठबंधन को भी परिणाम उनके पक्ष में आने की उम्मीद है। इसके चलते महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने भी मिठाइयों के आॅर्डर बुक किये हैं। विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यालयों में भी मिठाइयां बनाने के लिए आर्डर दिये गये हैं।

    फूलों की बिक्री दोगुनी हुई 
    राजधानी रांची में फूलों की बिक्री तकरीबन दोगुनी हो गयी है। फूल विक्रेताओं ने बताया कि इन दिनों रोजाना फूलों की बिक्री से यह तकरीबन दोगुनी हो गयी है। इस दौरान एडवांस में फूलों की बुकिंग हुई है। पार्टी कार्यकर्ताओं से लेकर स्थानीय लोगों तक ने अपने इलाके के विजेता प्रत्याशी के स्वागत के लिए फूलों के आॅर्डर दिये हैं।

    Celebration preparations before the results
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleफिर खरमास में ही बनेगी नयी सरकार
    Next Article CAA: अंतरराष्ट्रीय मुस्लिम संगठन ने जताई चिंता
    azad sipahi desk

      Related Posts

      डीजीपी अनुराग गुप्ता अब न अखिल भारतीय सेवा में हैं, ना सस्पेंड हो सकते हैं : बाबूलाल मरांडी

      June 16, 2025

      भाजपा के टॉर्चर से बांग्ला बोलना सीख गया : इरफान

      June 16, 2025

      राजभवन के समक्ष 108 एंबुलेंस के कर्मी 28 को देंगे धरना

      June 16, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • अमरनाथ यात्रा मार्ग एक जुलाई से नो फ्लाइंग जोन घोषित
      • प्रधानमंत्री मोदी को साइप्रस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान
      • डीजीपी अनुराग गुप्ता अब न अखिल भारतीय सेवा में हैं, ना सस्पेंड हो सकते हैं : बाबूलाल मरांडी
      • भाजपा के टॉर्चर से बांग्ला बोलना सीख गया : इरफान
      • राजभवन के समक्ष 108 एंबुलेंस के कर्मी 28 को देंगे धरना
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version