जमशेदपुर। झारखंड में दूसरे चरण के विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार को प्रचार थम गया। प्रचार के अंतिम दिन मुख्यमंत्री रघुवर दास ने प्रेस वार्ता कर कहा कि अगर झारखंड में दोबारा भाजपा की सरकार बनती है, तो राज्य के बड़े शहरों में पुलिस कमिश्नरी बनायी जायेगी। इसमें जमशेदपुर भी शामिल होगा। उन्होंने कहा कि दोबारा सरकार बनने पर कानून-व्यवस्था इतनी मजबूत होगी कि बहन-बेटियां दिन हों या रात, आराम से सड़कों पर कहीं आ-जा सकेंगी। रघुवर दास ने कहा कि कुछ लोग भ्रम फैला रहे हैं कि भाजपा सरकार बनी, तो घरों को तोड़ा जायेगा, जबकि पिछली सरकार में जमशेदपुर की बस्तियों में एक भी घर नहीं तोड़ा गया। शहर में भू-माफिया सक्रिय हैं। मगर सरकार उनको सरकारी जमीन पर अतिक्रमण करने नहीं देगी।
सीएम ने जेएमएम और कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि दोनों पार्टियों ने कभी आदिवासियों का विकास होने नहीं दिया है। उलटे आदिवासियों को भड़काया कि भाजपा की सरकार आयेगी, तो आदिवासियों की जमीन छीन लेगी। मुख्यमंत्री और जमशेदपुर पूर्वी से भाजपा प्रत्याशी रघुवर दास ने कहा है कि सरकार बनी तो शहरी सफेदपोश अपराधियों की खबर लेंगे। जमशेदपुर, धनबाद, बोकारो और रांची में सक्रिय सफेदपोश अपराधियों की नकेल कसी जायेगी ताकि शहर में होनेवाले छिटपुट अपराध भी पूरी तरह खत्म हो जायें।
राज्य के बड़े शहरों में बनेगी पुलिस कमिश्नरी : रघुवर
Previous Articleघोटालेबाजों का कुनबा है गठबंधन
Next Article पहली कैबिनेट में होगा 73 % आरक्षण का फैसला: सुदेश
Related Posts
Add A Comment