Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»महिला सशक्तीकरण पर रहा सरकार का फोकस: रघुवर
    Top Story

    महिला सशक्तीकरण पर रहा सरकार का फोकस: रघुवर

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskDecember 18, 2019No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    दुमका/जरमुंडी। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा है कि मेरे यहां तक पहुंचने में मेरी मां का बहुत बड़ा योगदान है। मेरी मां अनपढ़ जरूर थी, लेकिन मेरे हर संघर्ष में वह मेरे साथ थीं। इसलिए हमने मुख्यमंत्री बनने के बाद ही महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए सखी मंडल का गठन किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लक्ष्य है बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ। संथालपरगना में कम उम्र में हमारी बेटियों की शादी कर दी जाती थी। इसलिए हमने मुख्यमंत्री सुकन्या योजना की शुरुआत की। मुख्यमंत्री मंगलवार को बरहेट और जरमुंडी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में आयोजित चुनावी सभाओं को संबोधित कर रहे थे। राज्य को आगे बढ़ाने में महिला शक्ति का बहुत बड़ा योगदान रहा है। जब तक महिला शक्ति को समाज से उनका हक नहीं मिलता, तब तक ये राज्य आगे नहीं बढ़ सकता। भाजपा सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में काम कर रही है।

    तीन महीने में गांव-गांव में स्ट्रीट लाइट
    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में घर-घर बिजली पहुंचाने के बाद सरकार गांव-गांव स्ट्रीट लाइट लगाने का काम कर रही है। पिछले पांच साल में 38 लाख घरों में बिजली पहुंचायी गयी है। तीन महीने के अंदर भाजपा सरकार झारखंड के गांव-गांव में स्ट्रीट लाइट लगायेगी, ताकि शहर की तरह गांव भी जगमग करें। सीएम ने कहा कि हमारी सरकार राज्य में 300 एग्रीकल्चर फीडर अलग से बना रही है। इससे किसानों को हमेशा बिजली मिल पायेगी।

    झारखंड के दुश्मन से झामुमो ने की दोस्ती
    मुख्यमंत्री ने कहा कि अटल जी ने झारखंड राज्य दिया। ये वही आरजेडी और कांग्रेस है, जो झारखंड को अलग राज्य बनाना नहीं चाहते थे। आज जेएमएम ने इसी कांग्रेस और आरजेडी से दोस्ती की है, जो झारखंड के निर्माण में रोड़े अटका रहे थे। ऐसे लोगों को इस बार फिर सबक सिखाना है। झारखंड में जेएमएम और कांग्रेस का परिवारवाद नहीं चलेगा। 2000 से 2014 तक जेएमएम और कांग्रेस ने झारखंड के माथे पर भ्रष्टाचार का कलंक लगाया।

    तेजी से संथाल का विकास हो रहा
    सीएम ने कहा कि भाजपा की सरकार ने संथाल की जरूरतों को समझा और तेजी से इस क्षेत्र का विकास हुआ है। सिर्फ पांच साल में 4000 किलोमीटर से ज्यादा सड़कें बनी हैं। घर-घर बिजली पहुंची है। अब 2022 तक संथाल के हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचायेंगे। आज संथाल की महिलाएं सखी मंडल से जुड़कर स्वरोजगार कर रही हैं। यहां से जलकुंभी प्रोडक्ट्स इटली जा रहे हैं। सखी मंडल की बहनें 500 करोड़ के रेडी टू इट प्रोजेक्ट पर काम कर रही हैं।

    Government's focus on women's empowerment: Raghuvar
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसरकार बनी, तो किसानों का ऋण माफ: हेमंत
    Next Article पूरी तरह सुरक्षित है देश के मुसलमानों का अधिकार
    azad sipahi desk

      Related Posts

      झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल

      June 7, 2025

      पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास

      June 7, 2025

      गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version