Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, December 27
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»लालू से मिले हेमंत सोरेन सरकार गठन पर चर्चा
    Top Story

    लालू से मिले हेमंत सोरेन सरकार गठन पर चर्चा

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskDecember 27, 2019No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। नयी दिल्ली से लौटने के बाद गुरुवार को महागठबंधन के नेता और नामित मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से रांची के रिम्स में मुलाकात की। मुलाकात के बाद हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य में सरकार गठन की प्रक्रिया चल रही है। राजद सुप्रीमो रिम्स में इलाजरत हैं। इसी वजह से उनसे मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लेने आया था। सरकार को पूरी तरह से स्थापित करने के लिए उनके दिशा-निर्देश की जरूरत है। उसके बाद बाकी अन्य चीजों पर आगे बात होगी। ऐसे भी लालूजी बीमार हैं। हम यहां उनके स्वास्थ्य का हालचाल जानने आते ही रहे हैं। हेमंत सोरेन नयी दिल्ली से लौटने के बाद सीधे राजद प्रमुख लालू प्रसाद से मिलने पहुंचे थे।
    चारा घोटाले के चार मामलों के सजायाफ्ता लालू प्रसाद यादव रिम्स में अपनी गंभीर बीमारियों का इलाज करा रहे हैं। इससे पहले लालू ने हेमंत सोरेन को जीत की बधाई देते हुए ट्विटर पर अपने संदेश में हेमंत सोरेन को शुभकामना और आशीष देते हुए लिखा था- मनोकामना पूर्ण हुई। अहंकार और पाखंड की सरकार का अवसान हुआ।

    ट्रॉमा सेंटर का निरीक्षण किया, साबिर से मिले
    लालू प्रसाद से मुलाकात के बाद हेमंत सोरेन ने रिम्स परिसर में बने ट्रामा सेंटर का जायजा लिया। वहां भर्ती मरीजों का हालचाल जाना। इस दौरान रिम्स के कर्मचारियों ने फूलों का गुलदस्ता देकर हेमंत सोरेन का स्वागत किया। इसके बाद हेमंत सोरेन ट्रॉमा सेंटर में इलारत साबिर से मिले। बता दें कि साबिर वही युवक है, जो हेमंत सोरेन के विजय जुलूस के दौरान बाइक से गिरकर घायल हो गया था। हेमंत सोरेन साबिर का कुशलक्षेम पूछा और चिकित्सकों को उसके इलाज में ध्यान रखने को कहा।

    कांग्रेस विधायक राजेंद्र सिंह भी मिले लालू से
    रांची। कांग्रेस विधायक राजेंद्र सिंह ने भी गुरुवार को रिम्स पहुंच कर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की। वह लगभग आधे घंटे तक वहां रहे। मुलाकात के बाद उन्होंने कहा कि यह औपचारिक मुलाकात थी। वह लालू प्रसाद को लंबे समय से जानते हैं। रांची आये थे, इसलिए उनका कुशलक्षेम पूछने आये हैं। फिलहाल वह स्वास्थ्य लाभ कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि गठबंधन की सरकार बेहतर काम करेगी और जनता की समस्याएं भी दूर होंगी। कहा कि लालू प्रसाद की पार्टी राजद भी गठबंधन में शामिल हैं। इसलिए वह भी सहयोगी हैं। इसलिए उनसे मिलना जुलना तो लगा रहता है।

    Hemant Soren meets Lalu to discuss government formation
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबदले जायेंगे रघुवर सरकार के एक दर्जन फैसले
    Next Article रघुवर के खिलाफ दर्ज मामला वापस लेंगे हेमंत
    azad sipahi desk

      Related Posts

      झारखंड शिक्षक नियुक्ति: सहायक आचार्यों की पोस्टिंग लिस्ट जारी, 27 दिसंबर तक जॉइनिंग अनिवार्य

      December 26, 2025

      झारखंड ब्यूरोक्रेसी में बड़ा संकट: IAS के 52 पद खाली, 11 अधिकारी हुए रिटायर

      December 26, 2025

      जामताड़ा लूटकांड को लेकर पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल, दुकानदारों ने बंद रखीं दुकानें

      December 26, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • Exploration Approfondie Betify Casino Performances Offertes
      • Notice Technique Betify Casino Capacités Essentielles
      • Betify Casino: Guide Détaillé 153

      • Betify Casino – Examen Complet 108

      • झारखंड शिक्षक नियुक्ति: सहायक आचार्यों की पोस्टिंग लिस्ट जारी, 27 दिसंबर तक जॉइनिंग अनिवार्य
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version