Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, July 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»हेमंत सोरेन का झारखंड
    Top Story

    हेमंत सोरेन का झारखंड

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskDecember 30, 2019No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    राजीव
    रांची। रविवार का दिन। समय: 2.21 बजे। जैसे ही हेमंत सोरेन ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, हरियल आंचल फैलाये झारखंड ने हेमंत सोरेन का जोहार किया। राजधानी रांची के ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री के पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी। सफेद कुर्ता, पाजामा और बंडी पहने हेमंत सोरेन उत्साह से लबरेज दिखे। शपथ के साथ ही हेमंत का नाम झारखंड के 11वें मुख्यमंत्री के तौर पर दर्ज हो गया। इससे पहले साल 2013 में भी वह झारखंड के मुख्यमंत्री बने थे। मतलब हेमंत ने सत्ता की बागडोर दूसरी बार संभाली है। मंत्री के रूप में कांग्रेस के आलमगीर आलम, रामेश्वर उरांव और राजद के सत्यानंद भोक्ता ने शपथ ली। हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह में रघुवर दास भी शरीक हुए। उन्होंने हेमंत सोरेन और मंत्रिमंडल के सदस्यों को बधाई भी दी। इससे पहले मुख्यमंत्री के अलावा शपथ लेनेवाले तीन मंत्रियों के नाम के अधिपत्र पर राज्यपाल ने रविवार सुबह हस्ताक्षर किया था।
    निर्धारित परंपरा के मुताबिक राष्ट्रगान के साथ शपथ ग्रहण समारोह की शुरुआत हुई। राष्ट्रगान के बाद मुख्य सचिव डीके तिवारी ने राज्यपाल की अनुमति से मुख्यमंत्री की नियुक्ति से संबंधित अधिसूचना पढ़ी और इसके बाद हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के लिए आमंत्रित किया। इसके बाद मंच पर हेमंत सोरेन ने पहले माता-पिता का आशीर्वाद लिया, फिर शपथ ली। मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण के बाद क्रम से आलमगीर आलम, रामेश्वर उरांव और सत्यानंद भोक्ता ने शपथ ग्रहण किया। शपथ ग्रहण के बाद मुख्यमंत्री को सबसे पहले राज्यपाल और फिर एक-एक कर तमाम अतिथियों ने बधाई दी।

    दो सीटों से जीतनेवाले पहले सीएम बने हेमंत
    हेमंत सोरेन ऐसे पहले सीएम बन गये हैं, जिन्होंने दो सीटों से जीत दर्ज की है। विधानसभा के चुनाव में उन्होंने इस बार दुमका और बरहेट सीट से जीत दर्ज की और महागठबंधन को ऐतिहासिक कामयाबी दिलायी।

    समारोह में इनकी रही मौजूदगी
    शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, जेएमएम के केंद्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन, तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, जीतन राम मांझी, तरुण गोगाई, माकपा के महासचिव सीताराम येचुरी, बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी, रघुवर दास, मधु कोड़ा, शिवानंद तिवारी, शरद यादव, एमके स्टालिन, भाकपा के डी राजा, आम आदमी पार्टी के संजय सिंह समेत विपक्षी दलों के कई दिग्गज शामिल हुए।

    खुद गाड़ी ड्राइव कर पहुंचे शपथ लेने
    झारखंड के नये मुख्यमंत्री के पद की शपथ लेने से पहले हेमंत सोरेन अपनी पत्नी कल्पना सोरेन के साथ पिता शिबू सोरेन और माता रूपी सोरेन का आशीर्वाद लेने गुरुजी के मोरहाबादी आवास पहुंचे। तब हेमंत सोरेन अपनी टाटा सफारी गाड़ी खुद चला रहे थे। उनकी पत्नी कल्पना सोरेन आगे बैठी थीं। इसके बाद वह शपथ ग्रहण समारोह में भी खुद ही गाड़ी ड्राइव कर पहुंचे। यह लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा।

    पूरे रौ में दिखे राहुल, विपक्ष ने दिखायी एकजुटता
    रांची के मोरहाबादी मैदान में रविवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में विपक्ष ने एकजुटता प्रदर्शित की। वहीं राहुल गांधी पूरे रौ में नजर आये। राहुल गांधी बेहद उत्साहित और खुश दिखे। उन्होंने शिबू सोरेन, तेजस्वी यादव, शरद यादव, सीताराम चेयुरी समेत कई नेताओं से बात की और सरकार गठन की खुशियां बांटी। ममता बनर्जी भी शपथ ग्रहण समारोह में हेमंत सोरेन का उत्साह बढ़ाती दिखीं। ममता बनर्जी शनिवार की रात ही रांची पहुंच गयी थीं।

    47 सीटों पर महागठबंधन ने दर्ज की है जीत
    विधानसभा चुनाव में जेएमएम, कांग्रेस और आरजेडी के महागठबंधन ने 81 सीटों वाली विधानसभा में 47 सीटों पर जीत दर्ज की है। इसमें जेएमएम को 30, कांग्रेस को 16 और आरजेडी को एक सीट पर जीत हासिल हुई है। वहीं जेवीएम के तीन, एनसीपी और सीपीआइ एमएल के एक-एक विधायक ने जीत हासिल की। इन्होंने महागठबंधन को ही अपना समर्थन दिया है।

    Hemant Soren's Jharkhand
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसत्यानंद भोक्ता ने ली कैबिनेट मंत्री की शपथ
    Next Article दिल्ली: सफदरजंग इलाके में न्यूनतम तापमान 2.6
    azad sipahi desk

      Related Posts

      झारखंड देश का सबसे खनिज संपन्न राज्य, लेकिन खदानें बंद और जनता बेहाल: बाबूलाल मरांडी

      July 16, 2026

      आरएसएस कार्यालय बमबाजी मामले में एनआईए की दबिश, लोहरदगा में पांच ठिकानों पर छापेमारी

      July 16, 2026

      अशोक नगर चोरी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, बंगाल से बरामद हुई वारदात में इस्तेमाल जगुआर कार

      July 16, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड देश का सबसे खनिज संपन्न राज्य, लेकिन खदानें बंद और जनता बेहाल: बाबूलाल मरांडी
      • आरएसएस कार्यालय बमबाजी मामले में एनआईए की दबिश, लोहरदगा में पांच ठिकानों पर छापेमारी
      • अशोक नगर चोरी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, बंगाल से बरामद हुई वारदात में इस्तेमाल जगुआर कार
      • झारखंड में अनुपस्थित डॉक्टरों पर कार्रवाई की तैयारी, 28 जुलाई तक योगदान नहीं देने पर खत्म होगी सेवा
      • श्रावणी मेला 2026: देवघर बाबा मंदिर में वीआईपी कल्चर पर रोक, रविवार और सोमवार को बंद रहेगा शीघ्रदर्शनम
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version