Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, September 21
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»हेमंत का शपथ ग्रहण ऐतिहासिक होगा
    Top Story

    हेमंत का शपथ ग्रहण ऐतिहासिक होगा

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskDecember 28, 2019No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। रविवार को रांची के मोरहाबादी मैदान में एक और इतिहास बनने जा रहा है। विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत हासिल कर झारखंड के 11वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेनेवाले हेमंत सोरेन की ताजपोशी कई मायनों में ऐतिहासिक होगी। दोपहर दो बजे शुरू होनेवाले इस शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व राष्टÑपति प्रणब मुखर्जी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, आधा दर्जन राज्यों के मुख्यमंत्री और दर्जन भर राष्टÑीय नेता शिरकत करेंगे। यह पहला मौका होगा, जब इतनी नामचीन हस्तियां झारखंड में किसी समारोह में शामिल होंगी।
    राज्य में पहली बार इतनी बड़ी जीत हासिल करने के बाद मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह को भव्य और गरिमामय बनाने के साथ यादगार बनाने के लिए हरसंभव प्रयास किये जा रहे हैं।

    आज से ही पहुंचने लगेंगे अतिथि
    शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए अतिथियों के आने का सिलसिला शनिवार से ही शुरू हो जायेगा। इन अति विशिष्ट मेहमानों के ठहरने से लेकर उनके प्रवास को यादगार बनाने की पूरी तैयारी की जा रही है। उनकी सुरक्षा और मूवमेंट के लिए कारकेड आदि का इंतजाम लगभग पूरा कर लिया गया है।

    पीएम ने दी शुभकामना, बाद में आने का किया वादा
    हेमंत सोरेन ने अपने दिल्ली प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शपथ ग्रहण में आने का न्योता दिया था, लेकिन समयाभाव के कारण पीएम ने आने में असमर्थतता जतायी है। हालांकि उन्होंने नये मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं दी हैं और बाद में झारखंड आने का वादा किया है।

    रघुवर दास भी शामिल होंगे
    हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह में निवर्तमान मुख्यमंत्री रघुवर दास भी शामिल होंगे। उनकी कैबिनेट के पूर्व सहयोगियों के अलावा नयी विधानसभा के सभी सदस्यों और उनके परिजनों को भी समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है।

    हवाई अड्डे पर भी तैयारी पूरी
    अति विशिष्ट मेहमानों के आगमन को लेकर बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर भी विशेष तैयारी की गयी है। जानकारी के अनुसार शनिवार-रविवार को दर्जन भर विमानों के आने की संभावना है।

    ये वीवीआइपी भी होंगे शामिल
    पी चिदंबरम (पूर्व केंद्रीय मंत्री), अहमद पटेल (कांग्रेस नेता),अखिलेश यादव (सपा अध्यक्ष),तेजस्वी यादव (राजद नेता),शरद पवार (एनसीपी अध्यक्ष), ममता बनर्जी (पश्चिम बंगाल की सीएम),अशोक गहलोत (राजस्थान के सीएम),कमलनाथ (मध्यप्रदेश के सीएम),भूपेश बघेल (छत्तीसगढ़ के सीएम),उद्धव ठाकरे (महाराष्टÑ के सीएम),अरविंद केजरीवाल (दिल्ली के सीएम),एमके स्टालिन (द्रमुक अध्यक्ष) ॅमायावती (बसपा सुप्रीमो),एचडी कुमारस्वामी (जद-एस नेता),हरिवंश (राज्यसभा के उपसभापति),कन्हैया कुमार (भाकपा नेता),केसी वेणुगोपाल (कांग्रेस),आरपीएन सिंह (प्रदेश कांग्रेस प्रभारी),प्रणव झा (कांग्रेस) ॅउमंग सिंघार (प्रदेश सह प्रभारी),चंद्रबाबू नायडू (टीडीपी अध्यक्ष),टीआर बालू (द्रमुक सांसद),कनीमोझी (द्रमुक सांसद),अब्दुल बारी सिद्दीकी (राजद नेता),हरीश रावत (कांग्रेस नेता),निरंजन पटनायक (ओड़िशा कांग्रेस अध्यक्ष)

    Hemant's swearing will be historic
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअब जश्न नहीं, काम होगा : राजेंद्र सिंह
    Next Article दिल्ली ने देखी सबसे ठंडी सुबह, तापमान 1.7 डिग्री
    azad sipahi desk

      Related Posts

      झारखंड के मुख्यमंत्री से दशहरा कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात, किया आमंत्रित

      September 20, 2025

      कुड़मी समाज ने 75 साल किया संघर्ष, अब चाहिए परिणाम : सीपी चौधरी

      September 20, 2025

      प्रशांत किशोर ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के चार बड़े नेताओं के खिलाफ लगाए भ्रष्टाचार के आरोप

      September 20, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • विश्व की शांति और स्थिरता के लिए भारत का आत्मनिर्भर होना जरूरी : प्रधानमंत्री
      • खरगे ने ट्रंप के एच-1बी वीजा फीस वृद्धि को बताया भारत के लिए झटका
      • ट्रंप की द न्यूयॉर्क टाइम्स के खिलाफ दायर मानहानि की शिकायत खारिज
      • नेपाल में भारी बारिश और भूस्खलन से सात राजमार्ग अवरुद्ध
      • इस्लामाबाद हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डोगर के खिलाफ पांच जजों ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version