रांची। आइएनएक्स मीडिया केस में तिहाड़ जेल से 106 दिनों के बाद जमानत पर छूटे पूर्व केंद्रीय गृहमंत्री पी चिंदबरम शुक्रवार को रांची पहुंचे। यहां उन्होंने प्रेसवार्ता कर हैदराबाद एनकाउंटर पर सवाल खड़े किये। कहा कि वे इस घटना के बारे में ज्यादा कुछ नहीं जानते लेकिन इसकी विस्तृत जांच होनी चाहिए। साथ ही उन्होंने अर्थव्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि देश और राज्य दोनों अयोग्य हाथों में है।
उन्होंने कहा कि हाल ही में महाराष्ट्र और हरियाणा में खत्म हुए विधानसभा चुनाव में जनता ने भाजपा को नकार दिया है। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी के मामले में झारखंड देश में चौथे नंबर पर है। अगर कांग्रेस गठबंधन की सरकार सत्ता में आती है, तो हर घर में एक रोजगार दिया जायेगा। देश की अर्थव्यवस्था बेहद खराब स्थिति में है। झारखंड पर इसका सबसे ज्यादा असर पड़ता है। प्रेसवार्ता के दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुबोधकांत सहाय और प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह भी मौजूद रहे।

क्योंकि झारखंड खनिज आधारित राज्य है। खनिज की जरूरत हर सेक्टर में है। देश में गरीबी का दर घटी है लेकिन राज्य में इसकी दर बढ़ी है। झारखंड में भाजपा गठबंधन करने में फेल हो गयी, लेकिन हम पास हो गये। देश और राज्य अभी अयोग्य हाथों में है। राज्य को योग्य हाथों में पहुंचाना है। चिदंबरम ने केंद्र की मोदी और राज्य की रघुवर सरकार की डबल इंजन की सरकार पर सवाल उठाये। कहा कि रघुवर सरकार में बेरोजगारी बढ़ी है। झारखंड खनिज संपदा से भरपूर है। भाजपा की सरकार ने खनिज संपदा को लूटने का काम किया है। साथ ही रघुवर सरकार ने यहां के आदिवासियों को छला है। चिदंबरम ने देश की मौजूदा अर्थव्यवस्था को बेहद निराशानजक बताया। कहा कि देश की अर्थव्यवस्था इससे पहले कभी भी इतनी खराब नहीं थी।

इससे पहले चिदंबरम ने कांग्रेस नेताओं से झारखंड विधानसभा चुनाव से संबंधित मुद्दों पर बातचीत की। साथ ही उन्होंने झारखंड विधानसभा चुनाव के कांग्रेस और गठबंधन के प्रत्याशियों के बारे में भी जानकारी ली।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version