Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, July 26
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»झामुमो ने झारखंड को गरीब बना कर रखा : मोदी
    Top Story

    झामुमो ने झारखंड को गरीब बना कर रखा : मोदी

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskDecember 16, 2019No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    दुमका। विधानसभा के पांचवें चरण के प्रचार के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज एक बार फिर झारखंड आये। उन्होंने दुमका में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि नागरिकता बिल का विरोध सही नहीं है। इसका विरोध करनेवालों को उन्होंने देश विरोधी करार दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भी देश विरोधी हो गयी है। पहले जो काम पाकिस्तान के पैसे से आतंकवादी करते थे, अब वही काम कांग्रेस कर रही है। पीएम मोदी ने झामुमो को भी निशाने पर लिया और कहा कि इस पार्टी ने झारखंड को हमेशा गरीब और दीन-हीन स्थिति में रखा।

    हिंसा के पीछे विपक्ष का हाथ
    प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया कि नागरिकता कानून पर देश के कुछ हिस्सों में भड़की हिंसा के पीछे विपक्षी दलों का हाथ है। विपक्ष देश को मजबूत होता नहीं देखना चाहता। इसलिए वह बवाल खड़ा कर रहा है। उन्होंने कहा, कांग्रेस और उसके सहयोगी नागरिकता अधिनियम को लेकर आग भड़का रहे हैं, लेकिन पूर्वोत्तर के लोगों ने नागरिकता संशोधन अधिनियम के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन को अस्वीकार कर दिया है। कांग्रेस के कृत्य साबित करते हैं कि संसद में लिये गये सभी निर्णय सही हैं।
    पीएम मोदी ने कहा, आपने समाचारों में देखा होगा कि संसद में नागरिकता कानून से जुड़ा बदलाव किया गया। पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान में अन्य धर्मों के लोगों पर जुल्म हुए, बहन-बेटियों की इज्जत बचानी मुश्किल हो गयी। इन तीन देशों के हिंदू, ईसाई, बौद्ध, जैन, पारसियों को यहां शरणार्थी का जीवन जीना पड़ा। इनके जीवन को सुधारने के लिए संसद के दोनों सदनों ने भारी बहुमत से नागरिकता बिल पास किया। कांग्रेस और उसके साथी हल्ला मचा रहे हैं। उनकी बात नहीं चलती, तो आगजनी करते हैं। टीवी पर जो दिख रहा है, ये आग लगाने वाले कौन हैं, उनके कपड़ों से पता चल जाता है। यह किसी को बताने की आवश्यकता नहीं रह गयी है।

    विपक्षी दलों को रखा निशाने पर
    पीएम मोदी ने दावा किया कि विपक्षी पार्टियों के नेताओं ने केवल अपने लिए महलों का निर्माण किया और उन्हें लोगों की समस्याओं के बारे में कोई चिंता नहीं थी। दरअसल कांग्रेस और झामुमो के पास झारखंड के विकास का रोडमैप ही नहीं है। भाजपा के नेतृत्व वाली सरकारों की उपलब्धियां गिनाते हुए उन्होंने कहा, मैं राज्य में हमारी पार्टी द्वारा किये गये विकास कार्यों का लेखा-जोखा रखने यहां आया हूं।

    बदलते भारत की पहचान बना झारखंड
    पीएम मोदी ने कहा कि जिस झारखंड को झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस ने पिछड़ेपन का प्रतीक बनाया, उसी झारखंड को हम बदलते भारत की नयी पहचान से जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं। आज झारखंड की चर्चा तेजी से विकसित होते राज्य के रूप में हो रही है। बीते पांच वर्षों में देश की सबसे बड़ी और करोड़ों लोगों का जीवन बदलने वाली योजनाओं की शुरुआत यहीं से हुई है। प्रधानमंत्री ने कहा कि झामुमो लंबे समय से कांग्रेस का सहयोगी रहा है। सरकारों में हिस्सेदार रहा है। इतने वर्षों में इन्होंने झारखंड की पहचान के साथ पिछड़ा शब्द जोड़ दिया। इन्होंने आप पर खर्च होने वाले पैसे को लूटा और आप को पाई-पाई के लिए मोहताज रखा।

    लोगों ने फ्लैश लाइट जला कर किया अभिवादन
    दुमका में कोहरे के कारण वहां रोशनी कम थी, तो जनसभा में मौजूद लोगों ने मोबाइल का फ्लैश जला कर पीएम मोदी का अभिवादन किया। मोदी ने कहा कि अगर आपने फ्लैश लाइट आॅन नहीं की होती, तो मुझे समझ नहीं आता कि कहां तक आप लोग बैठे हैं।

    पहली बार आदिवासियों को मिला सम्मान : रघुवर
    दुमका। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनावी सभा को मुख्यमंत्री रघुवर दास ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि झामुमो और कांग्रेस ने आदिवासियों के वोटों से केवल अपनी मतपेटियां भरी। उनके लिए कोई काम नहीं किया। दूसरी तरफ भाजपा ने आदिवासियों को सम्मान दिया। पहली बार उनमें सम्मान की भावना जगायी। उन्होंने कहा कि झामुमो और कांग्रेस ने संथाल आदिवासी समाज को भगवान के भरोसे छोड़ दिया था। पहली बार मोदी जी के नेतृत्व में हमारी भाजपा की डबल इंजन सरकार ने संथाली समाज की सुध ली। संताली भाषा को समृद्ध बनाने के लिए पहली से पांचवीं कक्षा में पढ़ाई हो रही है। संताली भाषा में रेलवे में अनाउंसमेंट हो रहा है। हमने आजादी के बाद पहली बार संतालियों को सम्मान दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा के शासन में ही देश और राज्य का विकास हुआ। कांग्रेस ने देश को केवल अपना चारागाह समझा। कभी देश के सम्मान और इसके लोगों के विकास की चिंता नहीं की। अब यह स्थिति बदल गयी है। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के बाद से जो समस्या कांग्रेस ने लटका कर रखी थी, अनुच्छेद 370, नागरिकता संशोधन विधेयक आदि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक झटके में दूर कर दिया। देश भर में अब लोग सुकून महसूस कर रहे हैं। सभा में भारत माता की जय के नारे के साथ रघुवर दास ने अपना संबोधन समाप्त किया।

    In Dumka's public meeting the Prime Minister said: Congress has become anti-national
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड को केंद्र की भीख की जरूरत नहीं : हेमंत
    Next Article हेटमेयर-होप के शतक, वेस्ट इंडीज की बड़ी जीत
    azad sipahi desk

      Related Posts

      ‘मन की बात’ में बाेले प्रधानमंत्री-‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान में उप्र में दिखा जनशक्ति का अद्भुत संकल्प

      July 26, 2026

      रांची में भाजपा नेताओं ने सुना पीएम मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम, अमर बाउरी और शोभा यादव ने बताया प्रेरणादायक

      July 26, 2026

      डूरंड कप-2026 के लिए रांची में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, 2,000 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात

      July 26, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • ‘मन की बात’ में बाेले प्रधानमंत्री-‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान में उप्र में दिखा जनशक्ति का अद्भुत संकल्प
      • रांची में भाजपा नेताओं ने सुना पीएम मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम, अमर बाउरी और शोभा यादव ने बताया प्रेरणादायक
      • डूरंड कप-2026 के लिए रांची में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, 2,000 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात
      • पश्चिमी सिंहभूम में मानव तस्करी का पर्दाफाश: चक्रधरपुर मामले में तीन और आरोपी गिरफ्तार, अब तक पांच सलाखों के पीछे
      • हजारीबाग में अपराधियों का तांडव: पकरी बरवाडीह कोयला परियोजना में दो हाइवा वाहनों पर ताबड़तोड़ फायरिंग, ‘प्रिंस खान’ के नाम से मिला पर्चा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version