रांची. झारखंड में पांच चरणों में हो रहे विधानसभा चुनाव में तीसरे चरण में 17 विधानसभा सीटों पर चुनाव प्रचार थम गया। वहीं शाम पांच बजे के बाद प्रचार वाहन नहीं दाैड़ेंगे अाैर न ही 17 विधानसभा क्षेत्राें में चुनावी सभाएं हाेंगी। बुधवार को प्रत्याशी डोर टू डोर कैंपेन कर सकेंगे। मतदान गुरुवार को 12 दिसंबर को होगा।
इस चरण में सिल्ली, रांची, हटिया, कांके, खिजरी, कोडरमा, बरकट्ठा, बरही, बड़कागांव, रामगढ़, मांडू, हजारीबाग, सिमरिया, धनवार, गोमिया, बेरमो व ईचागढ़ सीट हैं। इनमें पांच सीट रांची, हटिया, कांके,रामगढ़ व बरकट्ठा सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। यहां प्रचार भी शाम पांच बजे थमेगा। वहीं बाकी 12 सीटों पर मतदान सुबह सात बजे से तीन बजे तक होगा।