Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»संथाल ने दिखाया दम, 71 फीसदी मतदान
    Top Story

    संथाल ने दिखाया दम, 71 फीसदी मतदान

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskDecember 21, 2019No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    दुमका/पाकुड़। विधानसभा के पांचवें चरण में संथाल परगना की 16 सीटों पर मतदान शुक्रवार की शाम पांच बजे संपन्न हो गया। चुनाव के दौरान कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। इन 16 सीटों पर 70.83 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ है। इस चरण के चुनाव में झामुमो नेता हेमंत सोरेन, मंत्री लुइस मरांडी तथा रणधीर सिंह, पूर्व मंत्री नलिन सोरेन तथा पूर्व स्पीकर आलमगीर आलम जैसे दिग्गज मैदान में थे। आज के मतदान में कुल 236 उम्मीदवारों की किस्मत इवीएम में लॉक हो गयी। सभी पांच चरणों की मतगणना 23 दिसंबर को होगी।
    पांचवें चरण में संताल प्रमंडल की 16 सीटों पर सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ। शुरू में कुछ बूथों से इवीएम खराब होने की शिकायतें मिली है। ठंड के बावजूद बड़ी संख्या में मतदाता वोट देने के लिए कतार में खड़े थे। मतदाताओं में महिलाएं भी खासी संख्या में शामिल थीं।
    पांचवें चरण में सबसे अधिक मतदान नाला में हुआ। यहां 78.01 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। सबसे कम वोट दुमका में डाले गये, जहां केवल 55.26 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले। पाकुड़ में 76.10 प्रतिशत, तो महेशपुर में 74.81 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया। मतदान के दौरान कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। चुनाव आयोग के आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि मतदान खत्म कराने के बाद सभी मतदानकर्मी अपने क्लस्टरों तक पहुंच गये हैं। इस विधानसभा चुनाव में कुल 1237 प्रत्याशी मैदान में हैं। पांच चरणों में संपन्न चुनाव का पहला चरण 30 नवंबर को, दूसरा सात दिसंबर को, तीसरा 12 दिसंबर को और चौथा 16 दिसंबर को हुआ था। मतदान खत्म होने के बाद अब निगाहें 23 दिसंबर को होनेवाली मतगणना पर टिक गयी हैं।

    71 percent turnout Santhal showed power
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड का शहंशाह कौन, इस बार आर या पार
    Next Article घटना एक-जांच अनेक, पर नतीजे में देरी क्यों
    azad sipahi desk

      Related Posts

      झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल

      June 7, 2025

      पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास

      June 7, 2025

      गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version