Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, July 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»बांटनेवाली नहीं, देश को एक रखनेवाली सरकार चाहिए
    Top Story

    बांटनेवाली नहीं, देश को एक रखनेवाली सरकार चाहिए

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskDecember 19, 2019No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पाकुड़। विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार समाप्त होने से कुछ घंटे पहले कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने बुधवार को पाकुड़ में चुनावी सभा को संबोधित किया। यह राज्य में उनकी पहली चुनावी सभा थी। अपने भाषण में उन्होंने भाजपा पर जम कर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि मोदी प्रचार में सुपर हीरो हंै, लेकिन काम में जीरो हैं। आज तक उन्होंने देश और राज्य के साथ किया गया अपना एक भी वादा पूरा नहीं किया। उन्होंने कहा कि देश को बांटनेवाली नहीं, जोड़नेवाली सरकार की जरूरत है।
    श्रीकुंड हाइ स्कूल मैदान में आयोजित चुनावी सभा में प्रियंका ने कहा कि यहां के जल, जंगल, जमीन आपका है और आप उसके मालिक हैं। उसे कोई जबरदस्ती कैसे छीन सकता है। यह चुनाव आपकी मिट्टी और अस्तित्व की रक्षा का चुनाव है, लेकिन भाजपा ने आपका हक छीनने के लिए एसपीटी-सीएनटी एक्ट में मनमाने ढंग से छेड़छाड़ की है, जिसे कांग्रेस कभी बर्दाश्त नहीं कर सकती। आदिवासियों की रक्षा की नीति न सिर्फ कांग्रेस के जेहन में है, बल्कि उसके खून में है। ये बातें मैंने इंदिरा गांधी से सीखी हैं। उन्होंने भाजपा सरकार पर झूठे वादे करने का आरोप लगाते हुए कहा कि इस सरकार में न तो रोजगार मिला और न 15 लाख रुपये। उल्टे देश के लाखों किसानों ने आत्महत्या की है। मोदी जी की सरकार रेलवे समेत मुनाफा देने वाली कई बड़ी सरकारी कंपनियों को बेचना चाह रही है। इस सरकार की गलत नीतियों के चलते न सिर्फ अर्थव्यवस्था, बल्कि सभी मोर्चे पर हाय-तौबा मची हुई है और प्रधानमंत्री जवाब देने की बजाय बहाने बनाते हैं। उन्होंने मोदी की तर्ज पर जनता से नारे लगवाये। उन्होंने आरोप लगाया कि 16 सौ करोड़ रुपये लगा कर मोदी सरकार ने असम में एनआरसी कराया, लेकिन फेल रही। अब सीएए लेकर आयी है, जिसके खिलाफ दिल्ली से लेकर सुदूर गांव तक विरोध जारी है और सरकार लाठी-गोली के बल पर लोगों की आवाज दबाने में लगी है।
    मौके पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रामेश्वर उरांव, छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल, झामुमो नेता हेमंत सोरेन, कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह, सह प्रभारी उमंग सिंघार, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय, कार्यकारी अध्यक्ष राजेश ठाकुर, प्रत्याशी आलमगीर आलम समेत गठबंधन के सभी प्रमुख नेता मौजूद थे।

    not divisive The country needs a united government
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleविपक्ष बना रहा है झारखंड को लूटने का प्लान : रघुवर
    Next Article US बोला …भारत में मानवाधिकार, फ्रीडम
    azad sipahi desk

      Related Posts

      रांची के चर्चित बिल्डर के बॉडीगार्ड को लगी खुद की गोली, AK-47 से मिसफायर

      July 9, 2026

      बिना मुआवजा मकान ढहाने पहुंची टीम, पलामू में जमकर बवाल

      July 9, 2026

      रांची में हाईवे पर युवतियों की कार पर हमला, स्कॉर्पियो सवार दबंगों ने तोड़ा शीशा

      July 8, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मां विंध्यवासिनी के दरबार पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, बोले- 2027 में फिर बनेगी प्रचंड बहुमत की सरकार
      • भारत–ऑस्ट्रेलिया संबंधों को नई गति: रक्षा, ऊर्जा, शिक्षा और प्रौद्योगिकी सहित 18 प्रमुख समझौते
      • 100 दिन बाद एक्शन में पीएम बालेन्द्र शाह, निजी क्षेत्र से शुरू किया सीधा संवाद
      • भारत-ऑस्ट्रेलिया साझेदारी निवेश, नवाचार और स्वच्छ ऊर्जा के नए युग का आधार बनेगी : प्रधानमंत्री मोदी
      • बांग्लादेश में बारिश का कहर, मदरसे पर पहाड़ी का मलबा गिरा, 8 की मौत
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version