Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»पूरी तरह सुरक्षित है देश के मुसलमानों का अधिकार
    Top Story

    पूरी तरह सुरक्षित है देश के मुसलमानों का अधिकार

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskDecember 18, 2019No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    भोगनाडीह (बरहेट)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साफ कहा है कि देश के मुसलमानों के अधिकार पूरी तरह सुरक्षित हैं। विपक्ष बेवजह कन्फ्यूजन फैला रहा है और हिंसा कर रहा है। मंगलवार को संथाल हूल क्रांति के नायक सिदो-कान्हू के गांव भोगनाडीह में आयोजित चुनाव सभी में प्रधानमंत्री ने कहा, नागरिकता कानून पर मैं आज कांग्रेस और उनके साथी दलों को खुलेआम चुनौती देता हूं कि अगर उनमें हिम्मत है, तो वे खुलकर घोषणा करें कि वे पाकिस्तान के हर नागरिक को भारत की नागरिकता देने के लिए तैयार हैं। देश उनका हिसाब चुकता कर देगा।
    धारा 370, तीन तलाक पर दी चुनौती
    उन्होंने कहा कि कांग्रेस और उसके साथियों में अगर साहस है, तो खुलकर ये भी घोषणा करें कि वे जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में फिर से अनुच्छेद 370 को लागू करेंगे। अगर हिम्मत है, तो वे ये भी खुलकर घोषणा करें कि तीन तलाक के खिलाफ जो कानून बना है, उसे रद्द कर देंगे। पीएम ने कहा कि कांग्रेस और उसके साथी इस चुनौती को स्वीकार करें और खुलकर ये ऐलान करें, वरना देश से झूठ बोलना, भ्रम फैलाना और दूसरों को अपनी ढाल बनाकर ये गुरिल्ला राजनीति करना बंद कर दें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और उसके साथी देश के युवाओं को बर्बाद करने का ये खेल खेलना बंद कर दें।

    वोट बैंक की राजनीति बंद करे कांग्रेस
    पीएम मोदी ने कहा, कांग्रेस की बांटो और राज करो इसी नीति की वजह से देश का एक बार बंटवारा हो चुका है। मां भारती के टुकड़े पहले हो चुके हैं। यही कांग्रेस है, जिसने अवैध तरीके से लाखों घुसपैठियों को भारत में घुसने दिया, यहां उनका वोट बैंक के नाम पर इस्तेमाल किया।

    संविधान हमारे लिए सबसे बड़ा मंत्र
    प्रधानमंत्री ने कहा कि आज झारखंड की इस धरती से, इन वीर पुत्रों की धरती से, देश के मर-मिटने वाले इन बलिदानियों की धरती से मैं फिर एक बार पूरे देश को, देश के प्रत्येक नागरिक को, चाहे हिंदू हो मुसलमान हो, हर को फिर से कहना चाहता हूं कि इस कानून से किसी भी भारतीय नागरिक की नागरिकता पर कोई भी असर नहीं होगा। उन्होंने कहा कि मैं फिर से स्पष्ट कर दूं, भारत सरकार का एक ही ग्रंथ है बाबा साहब आंबेडकर का दिया हुआ संविधान। हमारे लिए एक ही मंत्र सर्वोपरि है और एक ही मंत्र हमारी प्रेरणा है।

    युवाओं-छात्रों को डिबेट करने की सलाह
    पीएम ने कहा कि मेरा देश के कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के युवा साथियों से भी आग्रह है कि आप अपने महत्व को समझें। जहां आप पढ़ रहे हैं, उन संस्थानों का महत्व समझें। सरकार के फैसलों और नीतियों को लेकर चर्चा करें, डिबेट करें। उन्होंने कहा कि अगर आपको कुछ गलत लगता है, तो लोकतांत्रिक तरीके से प्रदर्शन करें, सरकार तक अपनी बात पहुंचायें। ये सरकार आपकी हर बात, हर भावना को सुनती, समझती है। प्रधानमंत्री ने कहा कि मैं पूरे देश को, देश के प्रत्येक नागरिक को चाहे हिंदू हो या मुस्लिम को फिर ये कहना चाहता हूं कि इस कानून से किसी भी भारतीय नागरिक की नागरिकता पर कोई असर नहीं होगा। उन्होंने कहा कि भारत के मुसलमानों को डराने के लिए कांग्रेस, उसके जैसे दलों और उसके वामपंथी इकोसिस्टम ने पूरी ताकत झोंक दी है। नागरिकता संशोधन कानून को लेकर फिर ये सफेद झूठ बोलने लगे हैं, लोगों को डराने लगे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि हमने जो कानून बनाया है, वो तो हमारे पड़ोस के तीन देशों में, धार्मिक अत्याचार की वजह से भारत आने वाले लोगों के लिए बनाया गया है। ये उन लोगों के लिए बनाया गया है, जो बरसों से बहुत दयनीय स्थिति में हैं। जिनके पास वापसी का कोई रास्ता नहीं है।

    कांग्रेस ने हमेशा देश को डरा कर रखा
    अनुच्छेद 370 को लेकर बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि अनुच्छेद 370 को लेकर भी कांग्रेस ने यही डर दिखाया। अगर 370 को हाथ लगाया गया, तो करंट लग जायेगा, करंट। बवाल हो जायेगा, देश का टुकड़ा हो जायेगा। यही बोलते थे न, यही डर दिखाते थे न। पीएम ने कहा कि कांग्रेस ने जम्मू-कश्मीर में अलगाव को बढ़ाया, आतंकवाद को बढ़ने दिया। वहां से पंडितों को निकाला गया। ये देखते रह गये, लेकिन इन्होंने निर्णय नहीं लिया। लेकिन जब आपने इस सेवक को फिर आदेश दिया, तो अनुच्छेद 370 भी समाप्त हो गया और शांतिपूर्ण तरीके से आज कश्मीर भी आगे बढ़ने लग गया।

    राम मंदिर का मुद्दा उठाया
    प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारे बरहेट में राम-जानकी विराजमान हैं। भगवान राम ने 14 साल आदिवासियों के बीच में अपना जीवन बिताया है। यहां भव्य श्रद्धा केंद्र राम जी का मंदिर है। उन्होंने कहा कि आप मुझे बताइये, अयोध्या में रामजन्म भूमि का मामला इतने सालों से लटक रहा था, इसका समाधान होना चाहिए था कि नहीं होना चाहिए था। ये मसला शांति से सुलझना चाहिए था कि नहीं। सत्य के मार्ग पर सबको चलना चाहिए था कि नहीं चलना चाहिए था। पीएम ने कहा कि लेकिन ऐसा क्यों नहीं हुआ? क्योंकि वो वही काम करते थे, जिनमें अपनी राजनीति की रोटियां सेंकते रहें। इसलिए नहीं हुआ, क्योंकि इसका हल कांग्रेस और उसके साथी कभी नहीं चाहते थे। लटकाना, भटकाना इसी में उनकी राजनीति की खिचड़ी पकती थी। प्रधानमंत्री ने सभा में कहा कि वो राजनीति करते रहे, सबको डराते रहे और देश अयोध्या में राममंदिर का इंतजार करता रहा। हम राष्ट्रनीति पर चले और अयोध्या में भव्य राममंदिर का रास्ता आज साफ हो गया। उन्होंने कहा कि इस फैसले के बाद कहीं कोई तनाव नहीं हुआ, ना ही कोई दंगा हुआ। ये सब चीजें शांति से हो गयीं। देश में सभी काम शांति से होने चाहिए। अब मोदी सब कुछ शांति से कर रहा है, तो उनके (विपक्ष) पेट में चूहे दौड़ रहे हैं।

    झारखंड ने भयमुक्त होकर मतदान किया
    प्रधानमंत्री ने कहा कि झारखंड में चार चरणों का मतदान हो चुका है और हर चरण में भारी एवं शांतिपूर्ण मतदान हुआ है। झारखंड के मतदाताओं ने डर और भय से मुक्त होकर मतदान किया है। इस बार भी हर तरफ एक ही आवाज है – ‘झारखंड पुकारा, भाजपा दोबारा’। उन्होंने कहा, झारखंड ने डर और भय को भगा दिया है। यह सिलसिला चलते रहना चाहिए।

    The rights of the Muslims of the country are completely safe
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमहिला सशक्तीकरण पर रहा सरकार का फोकस: रघुवर
    Next Article दिल्ली: जामिया टीचर्स एसोसिएशन का शांति मार्च, नागरिकता कानून पर हुआ था बवाल
    azad sipahi desk

      Related Posts

      झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल

      June 7, 2025

      गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा

      June 7, 2025

      अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version