Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 6
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»हां, मैंने लोहा तोड़ा है गरीबी जी है: रघुवर
    Top Story

    हां, मैंने लोहा तोड़ा है गरीबी जी है: रघुवर

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskDecember 2, 2019No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पूर्वी सिंहभूम/ बोड़ाम/ मुकरुडीह। सीएम रघुवर दास ने कहा कि मैंने टाटा स्टील में लोहा तोड़ा है। गरीबी जी है। मुझे गरीबी का अनुभव है। इसलिए मेरा लक्ष्य झारखंड की गरीबी समाप्त करना है। मुख्यमंत्री सोमवार को पूर्वी सिंहभूम के बोड़ाम प्रखंड स्थित मुकरुडीह में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
    उन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और क्षेत्रीय राजनीतिक दलों पर जमकर निशाना साधा। कहा कि 2014 से पूर्व इन दलों ने झारखंड को सिर्फ लूटने का काम किया। झारखंड में भ्रष्टाचार चरम पर था। घोटाला होना यहां आम बात थी। लेकिन झारखंड की जनता ने 2014 में भारतीय जनता पार्टी को बहुमत देकर राज्य की सेवा करने का अवसर दिया। वर्तमान सरकार ने भी लोगों की भावनाओं, उनकी अपेक्षाओं और स्वाभिमान पर आंच नहीं आने दिया। पांच साल के कार्यकाल में वर्तमान सरकार पर भ्रष्टाचार का एक भी आरोप नहीं लगा। यह सब तभी संभव हुआ जब आपने पूर्ण बहुमत की सरकार बनायी। झारखंड के विकास के लिए एक बार फिर पूर्ण बहुमत की सरकार चाहिए। उन्होंने लोगों को आगाह करते हुए कहा कि इस चुनाव में कई ऐसे नेता आयेंगे, जो चुनाव में रुपये पैसे बांटकर आपका मत खरीदने का प्रयास करेंगे, लेकिन मतदान आपको अपनी मर्जी से झारखंड के उत्थान के लिए करना है। झारखंड में विकास कमल के माध्यम से ही हो सकता है।

    छह माह में उग्रवादी होंगे समाप्त
    सीएम रघुवर दास ने कहा कि राज्य गठन के बाद से गांव का विकास नहीं हुआ। घर-घर बिजली नहीं पहुंची, जिससे लोगों में निराशा का भाव जगा। कुछ हद तक झारखंड में उग्रवाद इन्हीं कारणों से पनपा। वर्तमान सरकार ने उग्रवाद को लगभग समाप्त कर दिया है। विगत पांच वर्ष में दृढ़ इच्छाशक्ति के कारण यह संभव हुआ। बचे हुए उग्रवादी भी भाजपा की सरकार बनते ही छह माह के अंदर समाप्त कर दिये जायेंगे। सीएम ने कहा कि पटमदा गरीब क्षेत्र है। यहां सब्जी का उत्पादन अधिक होता है। पटमदा के किसानों को भी वर्तमान सरकार ने आधुनिक खेती का प्रशिक्षण लेने इजराइल भेजा था। यहां सब्जी उत्पादन को सरकार बढ़ावा देगी। हमारी कोशिश है कि झारखंड कीे सब्जी सऊदी अरब भेजी जा सके।

    I have broken the iron poverty is there: Raghuvar Yes
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमहिला क्रिकेटर ने रचा इतिहास, 0 रन 6 विकेट
    Next Article राहुल को शाह का चैलेंज- मैदान में आ जाओ
    azad sipahi desk

      Related Posts

      मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल

      June 6, 2025

      अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम

      June 6, 2025

      लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version