रांची। इंस्पायर अवार्ड के लिए झारखंड के 1180 छात्र-छात्राओं का चयन किया गया है। इसमें सर्वाधिक रांची से 286 छात्रों का चयन हुआ है। दूसरे स्थान पर बोकारो से 166 और देवघर से 107 छात्रों का चयन किया गया है। बता दें कि सभी बच्चे कक्षा छह से लेकर दसवीं तक के हैं, जो इंस्पायर मानक प्रतियोगिता 2020-21 के लिए चयनित हुए हैं। इन चयनित बच्चों को सरकार की ओर से 10-10 हजार रुपये दिये जायेंगे, जिससे बच्चे अब विज्ञान पर आधारित मॉडल तैयार कर जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। यहां से तीन छात्रों का चयन किया जायेगा, जिन्हें राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भेजा जायेगा। इसके बाद वहां से तीन चयनित छात्रों को राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा, जिन बच्चों का चयन हुआ है, उसमें इन छात्र-छात्राओं ने विज्ञान के संबंधित विषयों पर अपना उत्कृष्ट आइडिया दिया था।
किस जिले से कितने का हुआ चयन
286 चयनित छात्रों के साथ रांची पहले स्थान, दूसरे स्थान पर बोकारो से 166, तीसरे स्थान पर देवघर से 107 का चयन किया गया है। आठवें स्थान पर गिरिडीह से 47, साहेबगंज से छह, जामताड़ा से 11, गोड्डा से 12, पाकुड़ से 15 समेत अन्य जिलों से छात्र-छात्राओं का चयन किया गया है। वहीं दुमका से सबसे कम पांच बच्चों का चयन किया गया।
केंद्र सरकार की योजना है इंस्पायर अवार्ड मानक प्रतियोगिता
भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय की ओर से इंस्पायर अवार्ड स्कीम का संचालन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य बच्चों में विज्ञान के प्रति रुचि पैदा करना है, ताकि वे इस क्षेत्र में आगे बढ़ें और विज्ञान से संबंधित नयी-नयी खोज करें। इस इसके लिए लिए देशभर से बच्चों का चयन किया जाता है, चयनित बच्चों को सरकार की ओर से 10-10 हजार रुपये दिये जाते हैं, जिससे बच्चे विज्ञान पर आधारित संबंधित विषयों पर मॉडल तैयार कर जिला स्तर पर लगने वाली प्रदर्शनी में प्रस्तुत करते हैं। इसके माध्यम से जिलास्तर पर चयनित बच्चों को राज्य स्तरीय प्रदर्शनी में भाग लेने का सुनहरा मौका मिलता है। इस प्रतियोगिता से एक ओर बच्चे जहां अपनी जानकारी बढ़ाते हैं, अपनी प्रतिभा को दर्शाते हैं, वहीं दूसरी ओर अधिक से अधिक बच्चों को विज्ञान की ओर आकर्षित किया जा सकता है।
छात्रवृत्ति के रूप में मिलेंगे 10-10 हजार रुपये
Previous Articleनीतीश ने संगठन का काम आरसीपी सिंह को सौंपा
Next Article दाऊद का गुर्गा मजीद जमशेदपुर से गिरफ्तार