अभिजीत अधर्जी
जमशेदपुर। मुंबई बम धमाके का आरोपी मोस्ट वांटेड अब्दुल मजीद कट्टी को शनिवार को जमशेदपुर से गिरफ्तार कर लिया गया। गुजरात पुलिस को यह बड़ी सफलता उस समय मिली, जब मजीद अपने निजी वाहन से कहीं जा रहा था। एटीएस की टीम पिछले तीन दिनों से डेरा डाले हुए थी। गुजरात एटीएस को पक्की सूचना थी कि दाऊद इब्राहिम का करीबी कट्टी जमशेदपुर में शरण लिये हुए है। स्थानीय पुलिस भी उसे दबोचने की फिराक में थी।
गिरफ्तारी के बाद उससे पूछताछ की गयी, तो उसने स्वीकार किया कि इस मामले में वह 24 साल से फरार है। इतने ही दिनों से मोस्ट वांटेड दाऊद इब्राहिम भी फरार है और विदेश में शरण लिये हुए है। इसकी गिरफ्तारी के बाद दाऊद इब्राहिम के कारोबार की जानकारी पुलिस को मिल सकती है। वह हुलिया और पहचान बदल कर जमशेदपुर में रह रहा था।
मानगो के थानेदार विनय कुमार और एटीएस की टीम ने शनिवार की शाम उसे दबोचा। वह ग्रे रंग की फोर्ड कार में था। वह जमशेदपुर में सालभर से था, इससे पहले वह मलेशिया में रह रहा था। मूलत: केरल का रहनेवाला कट्टी 1996 में 106 पिस्टल और 450 पीस कारतूस, चार किलो आरडीएक्स के सप्लायर के रूप में उसका नाम पहली बार आया था। वह कभी पाकिस्तान, कभी मलेशिया में शरण लिये हुए था। जमशेदपुर में उसने कमाल के नाम से पहचान पत्र बना रखा था। जमशेदपुर इसके पहले भी आतंकियों का पनाहगार रहा है। अब तक छह बड़े आतंकी इस शहर से पकड़े गये हैं। राज्य और देश की सुरक्षा एजेंसियों की निगाह इस शहर पर है।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



