Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»जर्मनी और स्विटजरलैंड को अनुरोध पत्र भेजने का आग्रह करेगी सीआइडी
    Jharkhand Top News

    जर्मनी और स्विटजरलैंड को अनुरोध पत्र भेजने का आग्रह करेगी सीआइडी

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskDecember 31, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को हत्या की धमकी देने के मामले की जांच तेज हो गयी है। अब इस मामले में जर्मनी और स्विटरलैंड को अनुरोध पत्र भेजने के लिए सीआइडी द्वारा अदालत से आग्रह किये जाने का फैसला किया गया है। इस मामले की जांच सीआइडी कर रही है।
    जानकारी के अनुसार मामले की गहराई से अनुसंधान और साइबर विशेषज्ञों से व्यापक विचार-विमर्श के बाद सीआइडी रांची के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम) की अदालत में ‘लेटर रॉगेटरी’ (अनुरोध पत्र) जारी करने का आग्रह जल्द ही करेगी। चूंकि सीएम हेमंत सोरेन को जिन दो इ-मेल से धमकी दी गयी थी, उनके सर्वर का पता जर्मनी और स्विटजरलैंड का पाया गया है। इसलिए अदालत से यह अनुरोध पत्र जारी करने का अनुरोध किया जायेगा।
    क्या है मामला
    बता दें कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, उनके परिजनों और करीबी अधिकारियों को हत्या की धमकी से संबंधित दो इ-मेल आठ और 17 जुलाई को मिले थे। इन दोनों इ-मेल की बाबत रांची के साइबर थाने में मामला दर्ज कराया गया था। बाद में इस मामले की जांच सीआइडी को सौंप दी गयी थी। मामले की जांच साइबर डीएसपी सुमित कुमार कर रहे हैं। जांच की मॉनिटरिंग एडीजी अनिल पाल्टा कर रहे हैं। सीआइडी ने अपनी जांच में पाया कि इन दोनों इ-मेल का सर्वर जर्मनी और स्विटजरलैंड में है। ये दोनों मेल मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का की मेल आइडी पर आये थे। दोनों की मेल आइडी एक ही थी। जांच में यह भी पता चला कि दोनों मेल प्रॉक्सी सर्वर से आये थे।
    क्या है लेटर रॉगेटरी
    लेटर रॉगेटरी किसी न्यायिक अदालत के पीठासीन पदाधिकारी द्वारा विदेशी अदालतों के पीठासीन पदाधिकारियों को भेजा जानेवाला अनुरोध पत्र है। इसमें उस देश की भूमि पर किसी मामले की जांच करने की अनुमति देने और उसमें सहयोग कर अभियुक्त तक पहुंचने में मदद देने का अनुरोध किया जाता है। इसके लिए संबंधित देशों के बीच विधिक सहायता मामलों से संबंधित समझौता (एमएलएटी) या एमओयू के अलावा प्रत्यर्पण संधि का होना जरूरी है। भारत का जर्मनी और स्विटजरलैंड के साथ इस तरह का समझौता है।

    CID will request to send request letter to Germany and Switzerland
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleस्वस्थ-समृद्ध झारखंड सीएम का सपना : बन्ना
    Next Article दो मुद्दों पर बनी रजामंदी
    azad sipahi desk

      Related Posts

      झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल

      June 7, 2025

      पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास

      June 7, 2025

      गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version