Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 13
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»झारखंड को आपसी सहयोग से आगे बढ़ायेंगे : हेमंत सोरेन
    Jharkhand Top News

    झारखंड को आपसी सहयोग से आगे बढ़ायेंगे : हेमंत सोरेन

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskDecember 1, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि हम आपसी सहयोग से झारखंड को आगे बढ़ायेंगे। राज्य के विकास में हर तबके का सहयोग लिया जायेगा। वह सोमवार को रांची में श्री गुरु नानक देव जी की 551वीं जयंती के मौके पर आयोजित प्रकाश पर्व और बोकारो के ललपनिया के लुगुबुरु घांटा बाड़ी धोरोम गाढ़ में लुगु बाबा के विशेष पूजा अनुष्ठान में शामिल होने के बाद बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण से चुनौती भरे वर्ष का हम सभी ने मिलकर सामना किया है। इस चुनौती भरे वर्ष में भी अपनी आस्था, अपने धर्म और परंपरा को बचाते हुए पीढ़ी दर पीढ़ी आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना संक्रमण के दौरान मुझे यहां पर आने का मौका मिला था। कोविड-19 के दौर में आपसभी का सहयोग एवं अन्य समाजसेवी संस्थानों के सहयोग से राज्य सकारात्मक दिशा की ओर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 से बचाव के मामले में दूसरे राज्यों की अपेक्षा झारखंड बेहतर स्थिति में है। राज्य सरकार की दृढ़ इच्छाशक्ति और आप सभी के सहयोग से आगे भी हम बेहतर करने की कोशिश करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे पहले भी गुरु पर्व के अवसर पर मैं आप लोगों के बीच आया हूं। पहले जो चहल-पहल रहती थी, जो वातावरण रहता था, उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना संक्रमण की वजह से पहले जैसी चहल-पहल न होते हुए भी हमारा-आपका चेहरा और मन उदास नहीं है, क्योंकि मौजूदा हालात को हम सभी समझते हैं। विशेष तौर पर हमारे सिख समुदाय के लोगों ने इस संक्रमण काल में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है। आज इस संक्रमण के जंग में भी यह कैंपस हर चुनौती को झेलते हुए मानव सेवा के लिए 24 घंटे खुला रहता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि एक दूसरे के सहयोग से इस राज्य को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे। मुख्यमंत्री ने उपस्थित लोगों से श्री गुरुनानक जयंती को मान-सम्मान एवं आदरभाव से मनाने और मानव सेवा के लिए सदैव तैयार रहने का अनुरोध भी किया। इस अवसर पर झारखंड प्रदेश गुरुद्वारा कमेटी के सदस्य एवं सिख समुदाय के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
    संथालों के प्रमुख अनुष्ठान में शामिल हुए मुख्यमंत्री
    बाद में बोकारो स्थित ललपनिया के लुगुबुरु घांटा बाड़ी धोरोम गाढ़ में लुगु बाबा के विशेष पूजा अनुष्ठान में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पवित्र धार्मिक धरोहर संथालों की अटूट आस्था और विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने लुगू बाबा की पूरे विधि-विधान और परंपरागत तरीके से पूजा अर्चना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का दिन कई धर्मों के लिए बेहद खास है। गुरु पूर्णिमा और गुरु नानक जयंती के साथ संथालों के इस पवित्र स्थान में विशेष पूजा अनुष्ठान का आयोजन किया गया है। यह हमें धार्मिक सहिष्णुता का संदेश देता है।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां से संथालों का गौरवशाली अतीत जुड़ा है। हर साल कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर यहां होने वाले अंतरराष्ट्रीय संथाल सम्मेलन में हजारों की संख्या में संथाल शामिल होते आये हैं, लेकिन इस वर्ष कोरोना महामारी की वजह से इसका आयोजन नहीं हो रहा है। यहां हर साल आयोजित संथाल सम्मेलन की पारंपरिक व्यवस्था अक्षुण्ण बनी रहे, इस वजह से सांकेतिक तौर पर पूजा अनुष्ठान में शामिल होने यहां आया हूं।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना संक्रमण का खतरा अभी खत्म नहीं हुआ है, इसलिए सावधानी और सतर्कता बरतने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी से लड़ाई में आप सभी का शुरू से सहयोग मिलता आ रहा है। हमें उम्मीद ही नहीं, पूरा विश्वास है कि आपकी मदद से हम कोरोना की जंग जीतने में कामयाब होंगे ।

    CM will review departmental plans from tomorrow to 18
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकल से 18 तक विभागीय योजनाओं की समीक्षा करेंगे सीएम
    Next Article किसान आंदोलन: कनाडाई नेताओं की टिप्पणी पर भारत की दो टूक, कहा- ऐसे बयान गैरजरूरी
    azad sipahi desk

      Related Posts

      Air India के सभी बोइंग विमानों की होगी जांच, अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद DGCA का एलान

      June 13, 2025

      रांची में अब पब्लिक प्लेस में शराब पीना पड़ेगा भारी, पकड़े जाने पर एक लाख तक का जुर्माना

      June 13, 2025

      अपील खारिज, हाई कोर्ट ने जेपीएससी पर लगाया एक लाख का जुर्माना

      June 13, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • Air India के सभी बोइंग विमानों की होगी जांच, अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद DGCA का एलान
      • एअर इंडिया के विमान की बम की धमकी के बाद थाईलैंड में आपात लैंडिंग
      • एयर इंडिया विमान दुर्घटना के राहत कार्यों में हर संभव मदद करेगी रिलायंस: अंबानी
      • शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट, सेंसेक्‍स 769 अंक लुढ़का
      • रांची में अब पब्लिक प्लेस में शराब पीना पड़ेगा भारी, पकड़े जाने पर एक लाख तक का जुर्माना
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version