Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, August 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»कुख्यात ड्रग तस्कर आजम शेख जुम्मन गिरफ्तार
    Top Story

    कुख्यात ड्रग तस्कर आजम शेख जुम्मन गिरफ्तार

    sonu kumarBy sonu kumarDecember 10, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने ड्रग तस्कर आजम शेख जुम्मन को बुधवार को देर रात लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में पता चला है कि आजम शेख जुम्मन हिमाचल प्रदेश से तकरीबन 10 किलोग्राम ड्रग लाकर मुंबई में सप्लाई किया करता था। एनसीबी आजम शेख जुम्मन व उसके एक अन्य साथी से पूछताछ कर रही है।
    एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े की टीम ने बुधवार को अंधेरी के लोखंडवाला, मिल्लत नगर में छापेमारी कर ड्रग डीलर रीगल महाकाल को गिरफ्तार किया था। महाकाल की निशानदेही पर एनसीबी ने बुधवार शाम ड्रग तस्कर आजम शेख जुम्मन व उसके एक साथी को पूछताछ के लिए ईडी दफ्तर लाया था। लंबी पूछताछ के बाद बुधवार को देर रात उसे गिरफ्तार कर लिया है।
    बुधवार को एनसीबी ने तीन करोड़ रुपये की ड्रग और साढ़े 12 लाख रुपये नगद बरामद किया है। अबतक की पूछताछ में पता चला है कि आजम शेख हिमाचल प्रदेश से ड्रग लाकर जुम्मन ड्रग पेडलर अनुज केशवानी को सप्लाई करता था। इसके बाद कैजान अहमद के जरिये ड्रग की खेप फिल्म जगत तक पहुंचती थी।
    उल्लेखनीय है कि फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह मौत मामले में ड्रग एंगल सामने आने के बाद एनसीबी ने इस मामले की गहन जांच शुरू की। इस मामले में फिल्म अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती, उनके भाई शोविक चक्रवर्ती सहित 20 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं। रिया चक्रवर्ती, शोविक चक्रवर्ती को जमानत मिल चुकी है। एनसीबी फिल्म अभिनेत्री दीपिका पादुकोण, रकुलप्रीत सिंह, श्रद्धा कपूर, सारा अली खान, फिल्म अभिनेता अर्जुन राजपाल से पूछताछ कर चुकी है। एनसीबी की पूछताछ अभी भी जारी है।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article​​भारत ​के सटीक हमलों में पाकिस्तान की दो चौकियां तबाह
    Next Article कोरोनाः देश में पिछले 24 घंटों में 31,522 नए मामले, 412 लोगों की मौत
    sonu kumar

      Related Posts

      शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के निधन पर झारखंड में एक दिवसीय शोक की घोषणा

      August 16, 2025

      अज्ञात युवक का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

      August 16, 2025

      शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का पार्थिव शरीर एयरपोर्ट पहुंचा

      August 16, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड विधानसभा में दिवंगत रामदास सोरेन को दी गई श्रद्धांजलि
      • शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के निधन पर झारखंड में एक दिवसीय शोक की घोषणा
      • अज्ञात युवक का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस
      • झारखंड के राज्यपाल ने दिवंगत रामदास सोरेन को दी श्रद्धांजलि
      • शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का पार्थिव शरीर एयरपोर्ट पहुंचा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version