रांची। कृषि कानून वापस लेने की मांग को लेकर बुलाये गये भारत बंद का झारखंड में व्यापक असर दिख रहा है। बंद के समर्थन में राजद, कांग्रेस और झामुमो के कार्यकर्ता सड़क पर उतरे। एक ओर जहां गिरिडीह में दुकानदार और बंद समर्थकों के बीच झड़प हुई। वहीं राजधानी रांची में भी समर्थक सड़क पर उतरे और कृषि कानून वापस लेने की मांग को लेकर नारेबाजी भी की। राजधानी के अल्बर्ट एक्का चौक, बिरसा चौक समेत अन्य चौक-चौराहों पर समर्थक दुकानों को बंद कराते नजर आये। अल्बर्ट एक्का चौक पर कांग्रेस के कार्यकर्ता हल लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं कांके चौक में झामुमो, कांग्रेस और राजद के कार्यकर्ताओं द्वारा सड़क पर बांस, बल्ली लगाकर रोड जाम कर दिया है। बंद का असर भी राजधानी में हर तरफ दिख रहा है। काफी कम संख्या में आॅटो चले। दुकानें भी अधिकतर बंद रहीं। कार्यकर्ता कहीं मोटरसाइकिल से, तो कहीं पैदल मार्च करते हुए बंद को सफल बनाने के लिए निकल रहे हैं।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version