रांची। राजधानी समेत झारखंड के करीब हर हिस्से में ठंडी हवाओं ने लोगों को ठिठुरा दिया है। रविवार को रांची का न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से दो डिग्री कम है। इधर, रांची के पास मैक्लुस्कीगंज में रविवार सुबह ओस की बूंदें जम गयीं। मौसम विभाग के अनुसार, 23 दिसंबर तक इसी तरह ठंड बढ़ेगी। क्योंकि हिमालय की ओर से आ रही ठंडी हवा का असर पूरे राज्य पर पड़ रहा है। बर्फीली हवा चलने के कारण ठिठुरन बढ़ गयी है। भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र रांची के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि 23 दिसंबर के बाद झारखंड में थोड़ी ठंड से राहत मिलने के आसार है।
कंबल नहीं बंटने से ठंड में ठिठुर रहे गरीब
कड़ाके की ठंड पड़ने के बावजूद जिला प्रशासन की ओर से गरीबों में कंबल बांटने का अभियान नहीं शुरू हुआ है। सबसे अधिक परेशानी सड़क के किनारे रह रहे बेघर लोगों और रिक्शा ठेला-चालकों को हो रही है। अलाव की भी व्यवस्था नहीं की गयी है।
ठंड में रखें ध्यान
रिम्स में मेडिसीन डिपार्टमेंट के प्रोफेसर डॉ संजय सिंह ने बताया कि बढ़ती ठंड में छोटे बच्चों और बुजुर्गों को ठंडी हवा से बचना चाहिए। ज्यादा दिक्कत होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। सर्दियों में गुनगुना पानी पीना चाहिए, इससे इम्यूनिटी बढ़ती है। रोज 15 से 20 मिनट कसरत करें।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



