Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, July 22
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»तृणमूल में मची भगदड़, अब जितेंद्र तिवारी ने भी दिया इस्तीफा
    Breaking News

    तृणमूल में मची भगदड़, अब जितेंद्र तिवारी ने भी दिया इस्तीफा

    shivam kumarBy shivam kumarDecember 17, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के बागी मंत्री शुभेंदु अधिकारी के तृणमूल कांग्रेस से नाता तोड़ने के साथ ही पार्टी में भगदड़-सी मच गई है। अब तृणमूल के पांडेश्वर के एमएलए व आसनसोल के प्रशासक जितेंद्र तिवारी ने आसनसोल के प्रशासक पद से इस्तीफा दे दिया है।

    उल्लेखनीय है कि राज्य के विभिन्न जिलों से तृणमूल नेताओं के बगावती तेवर तेज हो गए हैं और ममता के खिलाफ आवाजें उठने लगी हैं। जितेंद्र तिवारी शुभेंदु अधिकारी के साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में मेदिनीपुर में खुली जनसभा में भाजपा में शामिल होंगे। भाजपा के आला नेता की मानें तो शुभेंदु अधिकारी के साथ कम से कम 12 एमएलए, तीन एमपी, दर्जनों पार्षद और पार्टी नेता बीजेपी में शामिल होंगे। बुधवार को ही शुभेंदु अधिकारी विधायक पद से इस्तीफा देने के बाद सीधे पूर्व बर्दवान के तृणमूल के बागी एमपी सुनील मंडल के घर गए थे। वहां तृणमूल के बागी एमएलए जितेंद्र तिवारी सहित अन्य एमएलए और जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

    कल ममता के साथ होनी थी बैठक

    जितेंद्र तिवारी ने आसनसोल को केंद्रीय योजना के तहत राशि नहीं देने का आरोप लगाते हुए शहरी विकास मामलों के मंत्री फिरहाद हकीम को पत्र दिया था। पत्र देने के बाद फिरहाद ने उन्हें बातचीत के लिए बुलाया था लेकिन वह नहीं गए। कल ममता बनर्जी ने भी फोन किया था। इस बाबत शुक्रवार को उनकी ममता बनर्जी के साथ बैठक होनी थी, लेकिन उसके पहले ही प्रशासक पद से इस्तीफा दे दिया।

    जितेंद्र तिवारी ने कहा कि मैं आसनसोल के लिए काम करना चाहता था लेकिन उन्हें राशि नहीं दी गई। जबकि कोलकाता को दी गई थी। वह प्रशासक का पद छोड़कर जा रहे हैं, लेकिन वह सेवा करते रहेंगे और फिर वापस लौटेंगे, ऐसी स्थिति में उन्होंने फैसला किया है कि अब वह प्रशासक पद से इस्तीफा दे देंगे।

    तृणमूल में इस्तीफा देने वालों की लगी झड़ी

    सूत्रों के अनुसार एमपी सुनील मंडल, मंत्री राजीव बनर्जी, एमएलए और आसनसोल के प्रशासक जितेंद्र तिवारी, एमएलए शीलभद्र दत्ता, तृणमूल नेता काजल साहा, कनिष्क पांडेय, एमएलए उदयन गुहा, एमएलए दीपल हाल्दार, बाली की एमएलए वैशाली डालमिया, कांग्रेस के एमएलए सुदीप मुखर्जी, रघुनाथपुर नगरपालिका के पूर्व चेयरमैन भवेश चटर्जी, पुरुलिया के पूर्व सभाधिपति सृष्टिधर महतो और सुदीप महतो, एमपी व शुभेंदु अधिकारी के भाई दिवेंदु अधिकारी, पांशकुड़ा की एमएलए फिरोजा बीबी, कांथी उत्तर के एमएलए बोनोश्री माइती, सिताई के एमएलए जगदीश वर्मा बसुनिया, मालदा के सभाधिपति गौर मंडल, मालदा की एमपी मौसम बेनजीर नूर, कलना के एमएलए विश्वजीत कुंडू, सिंगूर के एमलए रवींद्रनाथ भट्टाचार्य, बरिपाड़ा मुर्शिदाबाद के एमएलए नियामत शेख तथा जिला परिषद अध्यक्ष मशरूफ हुसैन ने बागी तेवर अपनाए हुए हैं। इनमें से कइयों के बीजेपी में शामिल होने की संभावना है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleराहुल को जावड़ेकर की नसीहत, कहा- ‘संवैधानिक संस्थाओं का आदर करना सीखें’
    Next Article केन्द्र सरकार ने बुकलेट के जरिए दिए किसानों की शंकाओं के जवाब
    shivam kumar

      Related Posts

      पलामू में आकाशीय बिजली का कहर: पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, महिला गंभीर रूप से झुलसी

      July 22, 2026

      रामगढ़ व्यवहार न्यायालय को मिली बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस अलर्ट

      July 22, 2026

      रांची के सदर अस्पताल की लिफ्ट में फंसा युवक, दो घंटों की मशक्कत के बाद निकाला गया बाहर

      July 21, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • नीट पेपर लीक को लेकर राज्यसभा में हंगामा, सरकार बोली- हर मुद्दे पर चर्चा को तैयार
      • राहुल गांधी की गिरफ्तारी लोकतंत्र के खिलाफ, नीट खत्म करने के लिए शिक्षा को राज्य सूची में लाया जाए : विजय
      • उद्धव ठाकरे से मिले अरविंद केजरीवाल, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
      • पलामू में आकाशीय बिजली का कहर: पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, महिला गंभीर रूप से झुलसी
      • रामगढ़ व्यवहार न्यायालय को मिली बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस अलर्ट
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version