नई दिल्ली: देश में कोरोना के एक्टिव केसों (इलाज करा रहे मरीज) में इस महीने अब तक 96 हजार 444 की कमी आई है। इनकी संख्या अब सिर्फ 3.38 लाख रह गई है। सोमवार को 12 हजार 892 एक्टिव केस कम हो गए। यह इस महीने की दूसरी सबसे बड़ी गिरावट है। 7 दिसंबर को 13 हजार 476 एक्टिव केस कम हुए थे।
देश में सोमवार को 21 हजार 791 कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई। 34 हजार 313 ठीक हो गए और 353 की मौत हो गई। अब तक 99.06 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 94.21 लाख ठीक हो गए और 1.43 लाख की मौत हो गई। ये आंकड़े covid19india.org से लिए गए हैं।