Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»नेपाल में लोगों ने चीन की बढ़ती दखलअंदाजी खिलाफ निकाला मशाल मार्च
    Breaking News

    नेपाल में लोगों ने चीन की बढ़ती दखलअंदाजी खिलाफ निकाला मशाल मार्च

    sonu kumarBy sonu kumarDecember 31, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नेपाल की आंतरिक राजनीति में चीन की बढ़ती दखलअंदाजी नेपालियों को पसंद नहीं आ रही है। इसी कारण चीन के प्रतिनिधिमंडल का नेपाल में जमकर विरोध हो रहा है।नेपाल के सियासी संकट को सुलझाने के नाम पर चीन द्वारा दिए जा रहे दखल को लेकर काठमांडू में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए हैं । चीनी प्रतिनिधिमंडल के नेपाल आने पर यहां के लोगों द्वा विशाल मशाल रैली निकाल कर इसका विरोध किया गया । बड़ी संख्या में लोगों ने सड़कों पर उतरकर नारेबाजी की और बैनर-पोस्टर भी लहराए। इन पोस्टरों में चीनी हस्तक्षेप बंद करने के साथ ही ड्रैगन द्वारा कब्जाई गई जमीन वापस लौटाने की मांग की गई। बता दें कि कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (CPC) की सेंट्रल कमेटी के अंतरराष्ट्रीय विभाग के उप-मंत्री गूओ येझोउ नेपाल के राजनीतिक विवाद को हल करने के मिशन पर काठमांडू पहुंचे हुए हैं।

    नेपाल के लेखक कनक मणि दीक्षित ने ट्व‍िटर पर लिखा है कि जब नेपाल के सुप्रीम कोर्ट में मामले की सुनवाई चल रही है तो चीनी प्रतिनिधिमंडल देश की राजनीति में दखल क्‍यों दे रहा है। उन्‍होंने आगे लिखा है कि ऐसा प्र‍तीत होता है कि इस चीनी प्रतिनिधिमंडल को प्रचंड ने आमंत्रित किया है। उधर, चीन ने कहा है कि गो यूझू की टीम काठमांडू में दोनों देशों के राजनीतिक दलों के संबंधों को प्रगाढ़ करने के लिए पहुंची है। चीन ने कहा कि हम उम्‍मीद करते हैं कि नेपाल के राजनीतिक दलों के बीच उपजे मतभेद बड़े हितों का ध्‍यान रखते हुए अपने आंतरिक मामलों को सुलझा लेंगे।

    चीन ने उम्‍मीद जाहिर की है कि देश में राजनीतिक स्थिरता और विकास सुनिश्चित करेंगे।चीन के विशेष दूत गूओ येझोउ के काठमांडू दौरे को नेपाल के आंतरिक मामलों में दखल के रूप में देखा जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के खास दूत सबसे पहले नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और उनके प्रमुख प्रतिद्वंदी पुष्प कमल दहल प्रचंड से मुलाकात कर सुलह करवाने का प्रयास किया लेकिन वे असफल रहे । इससे पहले, काठमांडू में तैनात चीनी राजदूत हाओ यांकी ने राष्ट्रपति से मुलाकात की थी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदो मुद्दों पर बनी रजामंदी
    Next Article देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 21,821 नए मामले, 299 लोगों की मौत
    sonu kumar

      Related Posts

      झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल

      June 7, 2025

      गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा

      June 7, 2025

      अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version