रांची। झारखंड के दो पूर्व विधायकों को जान का खतरा है। उन्होंने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगायी है। इनमें कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत और आजसू के पूर्व विधायक कमल किशोर भगत शामिल हैं। दोनों ही लोहरदगा से आते हैं। उन्होंने लोहरदगा एसपी से शिकायत की है कि उनसे 40 लाख रुपये की लेवी मांगी गयी है। नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गयी है।
इधर, सुखदेव भगत ने मंगलवार को रांची में डीजीपी एमवी राव से मुलाकात कर सुरक्षा की गुहार लगायी। उन्होंने बताया कि अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी है। उनसे 40 लाख रुपये की लेवी मांगी गयी है। उन्होंने डीजीपी से मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। भगत ने बताया कि उनके क्षेत्र के एक युवक को एक व्यक्ति ने कहा कि सुखदेव भगत तक यह संदेश पहुंचा दो कि 40 लाख रुपये दें, अन्यथा जान से हाथ गंवाना पडेगा। जैसे ही उस युवक ने यह जानकारी दी इसकी सूचना लोहरदगा एसपी को दी। लोहरदगा पुलिस इसकी जांच कर रही है।
Previous Articleजरूरी हो गया है डीवीसी की धमकी का माकूल जवाब देना
Next Article बंद में एक भी किसान सड़कों पर नहीं उतरा : दीपक प्रकाश
Related Posts
Add A Comment