देश में कोरोना को लेकर जहां सक्रिय मरीजों की संख्या में भी लगातार कमी आ रही है, वहीं केन्द्र सरकार ने वैक्सीन वितरण को लेकर योजना बनाई है। कई राज्यों में वैक्सीन वितरण को लेकर सर्वे शुरू हो गया है । वहीं अब केन्द्र सरकार ने बजट में 80 हजार करोड़ रुपए का प्रावधान किया है। 1 फरवरी को होने वाले आम बजट में सरकार इसका ऐलान कर सकती है। गौरतलब है कि देश की 3 बड़ी कंपनियां वैक्सीन बना चुकी हैं, जिनके ट्रायल भी पूरे हो चुके हैं। मंजूरी के बाद टीके लगने की प्रक्रिया शुरू होगी।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



