Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»अपने हीरो जनरल बिपिन रावत को लोग इस तरह दे रहे श्रद्धांजलि
    Top Story

    अपने हीरो जनरल बिपिन रावत को लोग इस तरह दे रहे श्रद्धांजलि

    azad sipahiBy azad sipahiDecember 9, 2021No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली/भोपाल/शहडोल । फौजी अफसर के तौर पर जनरल बिपिन रावत का नेतृत्व ऐसा चमत्कारिक था कि स्ट्रैटेजी बनाने और उस पर अमल करते हुए वह चीन और पाकिस्तान को कई बार मात दे चुके थे। कैलाश रेंज की तैनाती से उन्होंने यह साबित भी किया। वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर चीन उनकी योजना के सामने अब तक कई बार पिट चुका है। पाकिस्तान का भी उनके कारण बुरा हाल था। ऐसे देश भक्त को हेलीकॉप्टर हादसे में पत्नी सहित खो देने के बाद देश भर में विशेषकर मध्य प्रदेश और उनके ससुराल यानी शहडोल में गमगीन माहौल है। हर तरफ हर कोई देश के जांबाज जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत की चर्चा कर रहा है । हर तरफ शोक की लहर है। इन हालात में लोग ट्वीटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम आदि सोशल मीडिया के अलावा ह्वाट्सएप स्टेटस पर उनकी फोटो लगाकर श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

    दरअसल, हेलीकॉप्टर हादसे की सूचना मिलने के बाद से शहडोल जिलान्तर्गत गढ़ सोहागपुर में उनकी ससुराल में मातम का माहौल है। यहां पर गुरुवार को भी बाजार बंद हैं। तमाम देश भक्त वाट्सएप स्टेटस में जनरल बिपिन रावत की फोटो लगा रहे हैं । जहां एक ओर सेना की वर्दी वाली सिंगल फोटो लगाने वालों की संख्या हैं तो वहीं जनरल की धर्मपत्नी के साथ वाली फोटो को स्टेटस में लगाया जा रहा है । लोग अब भी टीवी पर इस हादसे के बाद का अपडेट जानने को उत्सुक हैं।

    शहडोल में वरिष्ठ पत्रकार रविन्द्र शुक्ला ने बताया कि यहां बुधवार से सिर्फ घर-घर एक ही बात की चर्चा है, जो मधुलिका रावत एवं शहीद जनरल बिपिन रावत से जुड़ी है। हर कोई दुखी है। युवाओं एवं देश भक्तों ने यहां उनकी सपत्नीक फोटो अपने स्टेटस पर लगा लिया है। भावना उन्हें श्रद्धांजलि देने की है। इसी तरह के भाव विजय कुमार ने भी व्यक्त किए हैं।

     

    दिवंगत प्रथम चीफ ऑफ स्टाफ जनरल बिपिन रावत की पत्नी मधुलिका रावत स्व. कुंवर मृगेन्द्र सिंह की पुत्री थीं, जो रीवा राजघराने से संबंधित थीं। मधुलिका रावत के भाई एवं सीडीएस बिपिन रावत के साले यशवर्धन सिंह दिल्ली पहुंच चुके हैं। मधुलिका रावत की मां कुंवररानी ज्योतिप्रभा सेना के अधिकारियों के साथ गुरुवार सुबह पांच बजे शहडोल से जबलपुर के लिए निकल गईं। उसके बाद जबलपुर से सुबह 11 बजे सेना के विशेष विमान से उन्हें दिल्ली ले जाया गया । मधुलिका की मां को कल इस घटना की जानकारी नहीं दी गई थी । परिवार के लोग विमान से दिल्ली जा रहे हैं।

     

    उल्लेखनीय है कि फौजी अफसर के तौर पर रावत के नेतृत्व में किए गए दो ऑपरेशन इतिहास में दर्ज किए जा चुके हैं, जो हमेशा ही याद किए जाएंगे। पहला- 2015 में म्यांमार में किया गया सैन्य ऑपरेशन, जिसमें भारतीय सेना ने म्यांमार में घुसकर आतंकियों के एंबुश हमले का करारा जवाब दिया था। दूसरा- वर्ष 2016 में उरी हमले के बाद की गई सर्जिकल स्ट्राइक में पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में सेना ने घुसकर आतंकी लॉन्चिंग पैड पर हमला किया था। सर्जिकल स्ट्राइक की प्लानिंग में दिवंगत रावत ने अहम जिम्मेदारी निभाई थी। तीनों सेनाओं की एयर, स्पेस, साइबर और मरीन कमांड की पहल उनका ब्रेन चाइल्ड था। ये उनकी सफल रणनीति कही जा सकती है कि भारत की सीमाएं जिस भी देश के साथ लगती हैं, वहां सीमा पर भारत की स्थिति कई गुना मजबूत होकर आज सामने आ सकी है।

    CDS VIPIN RAWAT Hindi news
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleइन्हें न घर मिला, न मिला पेंशन हजार रुपए मात्र में जीवन जीने की संघर्ष कर रही
    Next Article मौजूदा राज्य सरकार में अपराधियों का बोलबाला, भाजपा कार्यकतार्ओं पर टारगेट कर हो रहा हमला: दीपक प्रकाश
    azad sipahi

      Related Posts

      प्रधानमंत्री कनाडा में जी7 सम्मेलन में लेंगे भाग, साइप्रस और क्रोएशिया भी जाएंगे

      June 14, 2025

      सड़क हादसे में दो की मौत

      June 14, 2025

      स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का जनता दरबार 17 को

      June 14, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री कनाडा में जी7 सम्मेलन में लेंगे भाग, साइप्रस और क्रोएशिया भी जाएंगे
      • सड़क हादसे में दो की मौत
      • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का जनता दरबार 17 को
      • पटमदा में आवारा कुत्तों का आतंक जारी, अब तक 20 से अधिक लोग घायल
      • पुलिस ने 50 लाख का गांजा किया बरामद, एक गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version