सोमवार की रात वारदात को अंजाम देकर फरार होने की कोशिश कर रहे एक चोर को ग्रामीणों ने धर दबोचा। इसके पास से एक बाइक भी बरामद की गयी है। ग्रामीणों ने पहले इसे रस्सी के सहारे बिजली के खं•ो में बांधा। फिर इसकी जम कर पिटाई की। इसके बाद इसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। पकड़े गयक चोर की पहचान मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के सिमरिया निवासी बिनोद पासी के रूप में की गयी है। पुलिस इन पूरे मामलों की जांच कर रही है।
बताया जाता है कि डुमरियाटांड़ के धनेश्वर मंडल, महेंद्र मंडल और देवेंद्र मंडल का परिवार वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने गया था। इसी बीच मौके का फायदा उठा कर चोरों ने इन तीनों घरों में चोरी की। इसी बीच देवेंद्र मंडल का बेटा समारोह से घर पहुंच गया। उसने एक अनजान शख्स को अपने घर से निकलते देखा। उसने जोर-जोर से शोर मचाना शुरू कर दिया। गांववाले तत्काल इकट्ठा हो गये। सबने मिलकर एक चोर को पकड़ लिया। जांच में पता चला कि यह शख्स घर में चोरी कर निकल रहा था। देवेंद्र के घर में 40 हजार रुपये के अलावा आभूषणों की चोरी की गयी थी। इसके अलावा पास के दो अन्य घरों के भी दरवाजे के ताले तोड़ कर सामान निकाल लिया गया था।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



