रांची। झारखंड में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 11 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 11 मरीज स्वस्थ हुए हैं। राज्य में वर्तमान में 131 सक्रिय मामले हैं। इनमें सबसे अधिक 72 रांची में सक्रिय मामले हैं।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार नए मामलों में रांची से चार, धनबाद से चार, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) से दो और पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) से एक मरीज मिला है। राज्य में कुल कोविड-19 के मामला अब 349431 गए हैं। राज्य में कोरोना के 344159 मरीज ठीक हुए हैं। अब तक 5141 मरीज की मौत कोरोना से हुई है। झारखंड में कोरोना का रिकवरी रेट 98.49 प्रतिशत है जबकि मृत्यु दर 1.47 प्रतिशत है। राज्य में कुल 17406380 सैंपल की जांच की गयी है।
रांची में कोरोना के चार नए मामले मिलाकर कुल 86433 मामले सामने आ चुके हैं। जिले में कुल 84776 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



