झारखंड में बढ़ने लगे कोरोना संक्रमितरांची। झारखंड में एक बार फिर कोरोना का प्रभाव बढ़ने लगा है। प्रदेश में सबसे अधिक राजधानी रांची में कोरोना संक्रमित मिले हैं। ऐसे में राज्य सरकार और प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से लोगों से सावधानी बरतने की अपील की जा रही है।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार राज्य में कोरोना के कुल एक्टिव केस 131 हो गये हैं। इनमें सिर्फ रांची में 71 केस हैं। हालांकि राज्य के 12 जिलों में कोरोना का एक भी केस नहीं मिला है। पूर्वी सिंह•ाूम में 33, बोकारो में चार, चतरा में तीन, धनबाद में आठ, दुमका में एक, गुमला में चार, खूंटी में एक, लातेहार में एक, कोडरमा में दो और सिमडेगा में एक कोरोना संक्रमित मरीज है। 1 दिसंबर को राज्य में कुल एक्टिव केस 94 थे। अब 13 दिनों में कोरोना के 37 नये संक्रमित मिले हैं।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version