चेन्नई। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन आज दो दिवसीय तमिलनाडु दौरे के लिए चेन्नई पहुंच रहे हैं। वे राजभवन में ठहरेंगे और चेन्नई के एमजीआर शिक्षा और अनुसंधान विश्वविद्यालय के 34वें वार्षिकोत्सव समारोह में शामिल होंगे।

वह आज शाम चेन्नई कला विहार सभागृह में होने वाले सार्वजनिक स्वागत समारोह में भी लेंगे। अगले दिन वेलूर में स्थित स्वर्ण मंदिर में होने वाले स्वर्ण उत्सव समारोह में भी वह भाग लेंगे। इसके बाद दोपहर को चेन्नई तिरुवल्लिकेणी में कला विहार सभागृह में होने वाले 9वें सिद्ध दिवस उत्सव समारोह में मौजूद रहेंगे। तत्पश्चात दिल्ली के लिए रवाना होंगे। दो दिन पहले वह दो दिवसीय यात्रा पर रामेश्वरम आए थे।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version