Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, April 21
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»भाजपा ने राज्य भर में हल्ला बोल, पोल खोल कार्यक्रम का आयोजन किया
    Breaking News

    भाजपा ने राज्य भर में हल्ला बोल, पोल खोल कार्यक्रम का आयोजन किया

    azad sipahiBy azad sipahiDecember 27, 2021No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। प्रदेश भाजपा ने सोमवार को राज्य भर में हल्ला बोल, पोल खोल कार्यक्रम का आयोजन किया। इस एक दिवसीय धरना कार्यक्रम में अलग-अलग जिलों से पार्टी के नेता, सांसद, विधायक, पार्टी कार्यकर्ता भी शामिल हुए। रांची के राजभवन स्थित आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद दीपक प्रकाश, विधायक दल के नेता और पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार के दो साल के कार्यकाल को राज्य के लिए ट्रेजेडी बताया। दीपक प्रकाश ने कहा कि अभी राज्य में दो वर्ष से दिशाहीन एवं अवसरवादी सरकार है। वर्तमान सरकार के दो साल झूठ और लूट के लिए ही जाने जायेंगे। इसके चलते राज्य भी बेहाल हो चुका है। सरकार के इन दो वर्षों में जहां एक ओर राज्य ने अराजकता, कुशासन, भ्रष्टाचार एवं अक्षम शासन को देखा है, वहीं दूसरी ओर राज्य ने एक ऐसे मुख्यमंत्री को भा देखा है, जिसने युवाओं, किसानों, महिलाओं और आदिवासियों के हितों पर प्रहार किया है। कोरोना काल में भी इसकी विफलता खूब देखने को मिली है। केंद्र की मदद के सदुपयोग में सरकार फिसड्डी रही।
    भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा कि दो वर्ष में विकास का एक भी काम यह सरकार नहीं कर पायी है। बस खजाना खाली होने का बहाना करती रही है। सरकार अपने पैसे तो छोड़ दीजिए, केंद्र की योजनाओं को भी सुचारू रूप से नहीं चला पायी है। उन्होंने कहा कि अभी सरकार अपनी पीठ थपथपाने को आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम गांव पंचायतों में चला रही है। वास्तव में यह पंचायतों को कमजोर करनेवाली सरकार है। अब तक पंचायत चुनाव नहीं कराना इसी का प्रमाण है। राज्य में तुष्टीकरण और धर्मांतरण को बढ़ावा देने में इस सरकार की खूब रुचि है। कार्यक्रम के दौरान अन्य नेताओं ने राज्य सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताते हुए उसे शुन्य अंक दिये। कार्यक्रम के बाद प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, बाबूलाल मरांडी सहित अन्य नेताओं ने राजभवन जाकर राज्यपाल रमेश बैस से भेट कर ज्ञापन सौंप राज्य की समस्याओं पर ध्यान आकृष्ट कराया। महानगर अध्यक्ष केके गुप्ता ने आरोप लगाया कि सरकार के इशारे पर बालू का अवैध खनन हो रहा है। बालू से तेल कैसे निकल सकता है, वह इस सरकार से सीखना चाहिए। इस धरने के पश्चात सरकार को सद्बुद्धि मिले, इसके लिए हवन किया गया।
    धरना कार्यक्रम की अध्यक्षता केके गुप्ता, संचालन महामंत्री वरुण साहू एवं धन्यवाद ज्ञापन बलराम सिंह ने किया। इस मौके पर लाल राजेंद्र नाथ शाहदेव, सुबोध सिंह गुड्डू, प्रतुल शाहदेव, प्रेम मित्तल, रमेश पुष्कर, सत्यनारायण सिंह, शोभा यादव, मुनचुन राय, प्रेम वर्मा, ललित ओझा, राजू सिंह, जितेंद्र सिंह पटेल, नीरज सिंह, सोनू सिंह, अनीता वर्मा, रोमित नारायण सिंह, रामलगन राम, अर्जुन मुंडा, गोपाल सोनी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड में जल्द बनेगी बेहतर स्पोर्ट्स पॉलिसी : हेमंत सोरेन
    Next Article सहारा इंडिया परिवार रांची रिजन प्रथम का कार्यकर्ता सम्मान एवं आय वृद्धि सम्मेलन किया गया ।
    azad sipahi

      Related Posts

      स्वर्णरेखा नदी किनारे फिर मिला 227 किलो का जिंदा बम, डिफ्यूज करने में जुटी सेना

      April 20, 2026

      चतरा में शर्मनाक: तीन मौतों के मातम के बीच ‘कमीशनखोरी’, पोस्टमार्टम के लिए परिजनों से वसूले 5 हजार

      April 20, 2026

      झारखंड के सरकारी अस्पतालों में अब मुफ्त कैंसर जांच, स्वास्थ्य विभाग ने दिए निर्देश

      April 20, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • नोएडा श्रमिक हिंसा मामले में बिगुल मजदूर दस्ता के दो सदस्य गिरफ्तार
      • अमेरिकी सहायक विदेश मंत्री नेपाल के तीन दिन के दौरे पर काठमांडू पहुंचे
      • पाकिस्तान के बलोचिस्तान में विद्रोहियों से झड़प में तीन पुलिस जवान मारे गए
      • फिल्म ‘भूत बंगला’ ने पहले वीकेंड में दिखाई ताकत, तीन दिन में की 58 करोड़ की कमाई
      • सर्राफा बाजार में मामूली गिरावट, सोना और चांदी की फीकी पड़ी चमक
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version