Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 24
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»सावधन: देश के 27 जिलों में 5 प्रतिशत से अधिक कोरोना संक्रमण दर
    Breaking News

    सावधन: देश के 27 जिलों में 5 प्रतिशत से अधिक कोरोना संक्रमण दर

    azad sipahiBy azad sipahiDecember 11, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। देश में जहां कोरोना संक्रमण घट रहा है, वहीं 10 राज्यों के 27 जिलों में पिछले दो सप्ताह में संक्रमण दर 5 प्रतिशत से ऊपर है। यही नहीं तीन राज्यों के 8 जिलों में संक्रमण दर 10 प्रतिशत से भी ऊपर है। कोरोना के नए वेरियंट ओमीक्रोन को देखते हुए केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बार फिर सभी राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों को चेतावनी जारी करते हुए सख्त कदम उठाने को कहा है।

    शनिवार को केन्द्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने सभी राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों को पत्र लिख कर अधिक संक्रमण दर वाले 27 जिलों पर नजर बनाए रखने को कहा है। पत्र में कहा गया है कि जिन जिलों में संक्रमण दर बेकाबू हो रही है, उन इलाकों को चयनित कर वहां पर कोरोना से बचाव के लिए सख्त कदम उठाने की आवश्कता है। जरूरत पड़ने पर रात्रि कर्फ्यू, लोगों के इकट्ठा होने पर रोक, शादी या अन्य समारोह में भीड़ पर पाबंदी लगाने को भी कहा गया है।

    इसके साथ सभी राज्यों में कोरोना की जांच की संख्या को बढ़ाने और कोरोना अनुरूप व्यवहार को बनाए रखने की आवश्यकता पर जोर दिया गया है।

    उल्लेखनीय है कि देश में कोरोना संक्रमण 10 प्रतिशत से ज्यादा वाले राज्यों में मिजोरम के पांच, केरल के दो और सिक्किम के दक्षिण जिले हैं। वहीं 5-10 प्रतिशत संक्रमण दर वाले जिलों में केरल के 9, मिजोरम के 5 और अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, पश्चिम बंगाल, नागलैंड, पुदुचेरी से एक -एक जिला शामिल हैं।

    corona virus News Corona virus update Hindi News CO-vid 19
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमुख्यमंत्री आवास घेरने पहुंचा झारखंड आंदोलनकारी मोर्चा को पुलिस ने रोका
    Next Article बन्ना गुप्ता जयपुर रवाना, रैली में होंगे शामिल
    azad sipahi

      Related Posts

      झारखंड की धोती-साड़ी योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई : बाबूलाल

      May 23, 2025

      मुख्यमंत्री हेमंत साेरेन से दो मेजर जनरल ने की मुलाकात

      May 23, 2025

      मेगा टिकट चेकिंग अभियान में 1021 यात्रियों से वसूला गया 5.97 लाख

      May 23, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सवाल कर राहुल ने स्वीकारा तो कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान पर करवाई की
      • झारखंड की धोती-साड़ी योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई : बाबूलाल
      • मुख्यमंत्री हेमंत साेरेन से दो मेजर जनरल ने की मुलाकात
      • मेगा टिकट चेकिंग अभियान में 1021 यात्रियों से वसूला गया 5.97 लाख
      • न्यूजीलैंड की ऑलराउंडर हेले जेनसेन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, 11 साल के करियर का अंत
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version