Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, December 23
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»बड़ी कामयाबीः पाकिस्तानी आतंकी समेत जैश-ए-मोहम्मद के छह आतंकी ढेर
    Breaking News

    बड़ी कामयाबीः पाकिस्तानी आतंकी समेत जैश-ए-मोहम्मद के छह आतंकी ढेर

    azad sipahiBy azad sipahiDecember 30, 2021No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    दक्षिण कश्मीर में दो अलग-अलग मुठभेड़ों में सुरक्षाबलों ने बुधवार देर रात जैश-ए-मोहम्म्द के छह आतंकियों को मार गिराया है। कुलगाम तथा अनंतनाग मुठभेड़ों में मारे गए आतंकियों के शवों के साथ हथियार व गोला-बारूद बरामद किया गया है। दोनों मुठभेड़ों में गोलीबारी रुकने के बाद सुरक्षाबलों द्वारा तलाशी अभियान चलाया गया और दोनों क्षेत्र खंगालने के बाद अभियान समाप्त कर दिए गए हैं।

    कुलगाम मुठभेड़ में मारे गए आतंकियों की पहचान मोहम्मद शफी डार निवासी त्राल, उजेर अहमद निवासी मीरहामा के रूप में हुई है, जबकि इस दौरान एक पाकिस्तानी आतंकी शाहिद उर्फ शहजाद भी मारा गया है। शाहिद सुरक्षाबलों की मोस्ट वांटेड आतंकियों की लिस्ट में शामिल था। हालांकि अभी तक अनंतनाग मुठभेड़ में मारे गए आतंकियों की पहचान नहीं हो पाई है।

    कश्मीर के आईजी के विजय कुमार मुठभेड़ों की पुष्टि करते हुए कहा कि अनंतनाग और कुलगाम जिलों में बुधवार रात दो मुठभेड़ों में आतंकी संगठन जैश के छह आतंकियों को मार गिराने में सफलता मिली है। मारे गए छह आतंकियों में से तीन की पहचान कर ली गई है जबकि तीन अन्य की पहचान अभी बाकी है। उन्होंने बताया कि मारे गए चार आतंकियों में से दो पाकिस्तानी आतंकी और दो स्थानीय आतंकी हैं। इस दौरान दो सैन्यकर्मियों समेत तीन सुरक्षाकर्मी भी घायल हुए हैं।

    जानकारी के अनुसार बुधवार रात कुलगाम जिले के मिरहामा में सुरक्षाबलों को आतंकियों के छिपे होने की पुख्ता सूचना प्राप्त होने के बाद पूरे क्षेत्र की घेराबंदी करके तलाशी अभियान शुरू किया गया। तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों को पास आते देखकर आतंकियों ने गोलीबारी की, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। इस दौरान लगभग दो घंटे के भीतर सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया। मारे गए आतंकियों में एक पाकिस्तानी और दो स्थानीय हैं। सुरक्षाबलों ने आतंकियों के शवों के साथ एक एम-4 कार्बाइन और दो एके-47 राइफल भी बरामद की है।

    वहीं, इससे पहले बुधवार देर शाम अनंतनाग के नौगाम के अंतर्गत शाहबाद इलाके में आतंकियों की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने सेना की 19 आरआर और सीआरपीएफ के जवानों के साथ मिलकर आतंकियों की धर-पकड़ के लिए तलाशी अभियान चलाया। तलाशी अभियान के दौरान एक जगह छिपे आतंकियों ने अपना स्थान छोड़कर भागने का प्रयास किया। उन्होंने तलाशी के लिए आगे बढ़ रहे जवानों पर पहले ग्रेनेड फेंका और फिर गोलीबारी की। इस दौरान सेना की 19 आरआर के दो जवान रोहित यादव और इशांत के अलावा जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक जवान दीपक कुमार घायल हो गए। घायल जवानों को तुरंत मौके के निकाल कर उपचार लिए बादामी बाग स्थित सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस दौरान मुठभेड़ जारी रही।

    सुरक्षाबलों ने अपनी कार्रवाई तेज करते हुए जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकियों को मार गिराया। यहां पर भी मारे गए आतंकियों में से एक पाकिस्तानी तथा दो स्थानीय आतंकी है। मारे गए आतंकियों के शवों के साथ हथियार व गोला-बारूद बरामद किया गया है। फिलहाल यहां मारे गए आतंकियों की पहचान नहीं हो पाई है।

    Indian Army Jammu Kashmir national news
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleगांवों का विकास सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : डॉ रामेश्वर उरांव
    Next Article जीएसटी सालाना रिटर्न दाखिल करने की समय सीमा 28 फरवरी तक बढ़ी
    azad sipahi

      Related Posts

      उत्तर प्रदेश विधानसभा सत्र : कोडीन कप सिरप मामले में विपक्षी सदस्यों का वाकआउट, प्रदर्शन

      December 22, 2025

      अवैध खनन पर सख्त रुख: हाई कोर्ट ने पंजाब पावर ग्रिड से माँगा संपत्तियों का पूरा ब्यौरा

      December 22, 2025

      खूंटी के लाल का कमाल: शंकर साबू ने कोलकाता मैराथन में रचा इतिहास

      December 22, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • 10 Best Real cash Online slots Internet sites of 2025
      • Dolphin’s Pearl Demonstration Play Totally free Position Game
      • उत्तर प्रदेश विधानसभा सत्र : कोडीन कप सिरप मामले में विपक्षी सदस्यों का वाकआउट, प्रदर्शन
      • पीटीआई प्रदर्शन की आशंका से शहर बना छावनी, धारा 144 लागू
      • पाकिस्तान में भारी खून-खराबा: बलोचिस्तान और केपी में मुठभेड़, 9 सैनिक और 9 विद्रोही ढेर
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version