Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 14
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»झारखंड में माओवादियों का पीएलजीए सप्ताह शुरू, पुलिस सतर्क
    Breaking News

    झारखंड में माओवादियों का पीएलजीए सप्ताह शुरू, पुलिस सतर्क

    azad sipahiBy azad sipahiDecember 2, 2021Updated:December 2, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। भाकपा माओवादियों का पीपुल्स लिबरेशन ऑफ गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) सप्ताह शुरू हो गया है। आशंका जताई गई है कि छह दिनों तक चलने वाले पीएलजीए सप्ताह के दौरान नक्सली किसी बड़ी वारदात को अंजाम दे सकते हैं। नक्सलियों के विध्वंसक कार्रवाई की आशंका को देखते हुए पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों के एसपी को अलर्ट जारी किया है।

    आईजी अभियान एवी होमकर ने सभी जिलों के एसपी को अलर्ट रहने का निर्देश दिया है। जिलों के एसपी को यह निर्देश दिया गया है कि वह कोबरा, जगुआर और केंद्रीय पारा मिलिट्री फोर्स के साथ रणनीति बनाकर माओवादियों के मूवमेंट पर नजर रखे और उसे रोकने का काम करें।

    नक्सलियों के पूर्व की घटना को देखते हुए रेलवे नक्सलियों का हमेशा टारगेट रहा है। इसे देखते हुए रेलवे लाइन पर विशेष सतर्कता बरतने की हिदायत दी गई है। साथ ही रेलवे के साथ केंद्र और राज्य के प्रतिष्ठानों की सुरक्षा के लिए भी जरूरी एहतियाती कदम उठाने के निर्देश जारी किए गए हैं। पुलिस मुख्यालय की ओर से माओवादी गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए सीआरपीएफ, एसएसबी, आरपीएफ, सीआईएसएफ के साथ समन्वय स्थापित करने का भी निर्देश दिया गया है।

    उल्लेखनीय है कि नक्सली भाकपा माओवादियों के ईस्टर्न रीजनल ब्यूरो कमेटी के सचिव सचिव और पोलित ब्यूरो सदस्य प्रशांत बोस उर्फ किशन दा की गिरफ्तारी से नक्सली बौखलाए हुए हैं। वह झारखंड में किसी बड़े हमले को अंजाम देकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराना चाहते हैं। पीएलजीए सप्ताह के दौरान नक्सलीअपने प्रभाव वाले जिलों में विध्वंसक घटना को अंजाम दे सकते हैं। खासकर केंद्रीय प्रतिष्ठानों, रेलवे को निशाना बनाया जा सकता है।

    पीएलजीए सप्ताह के दौरान सुरक्षाबलों के कैंप, थाने, पिकेट, पोस्ट, गश्ती या एस्कार्ट वाहन को टारगेट कर सकते हैं। साथ ही सरकार या गैर सरकारी प्रतिष्ठान, अंचल कार्यालय, बैंक, वन विभाग के कार्यालय, विकास योजनाओं, संचार सेवाओं को निशाना बनाया जा सकता है। कोल साइडिंग, कोल डंप और खनन इलाकों में विशेष एहतियात बरतने के निर्देश दिए गए हैं। सभी महत्वपूर्ण रेलवे लाइन, रेलवे साइडिंग, स्टेशनों पर भी नजर रखने का निर्देश दिया गया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपरमवीर अलबर्ट एक्का की पुण्यतिथि तीन दिसंबर को
    Next Article मुख्यमंत्री ने हमर अपन बजट तथा मोबाइल एप्प का किया लोकार्पण
    azad sipahi

      Related Posts

      Air India के सभी बोइंग विमानों की होगी जांच, अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद DGCA का एलान

      June 13, 2025

      रांची में अब पब्लिक प्लेस में शराब पीना पड़ेगा भारी, पकड़े जाने पर एक लाख तक का जुर्माना

      June 13, 2025

      अपील खारिज, हाई कोर्ट ने जेपीएससी पर लगाया एक लाख का जुर्माना

      June 13, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • Air India के सभी बोइंग विमानों की होगी जांच, अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद DGCA का एलान
      • एअर इंडिया के विमान की बम की धमकी के बाद थाईलैंड में आपात लैंडिंग
      • एयर इंडिया विमान दुर्घटना के राहत कार्यों में हर संभव मदद करेगी रिलायंस: अंबानी
      • शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट, सेंसेक्‍स 769 अंक लुढ़का
      • रांची में अब पब्लिक प्लेस में शराब पीना पड़ेगा भारी, पकड़े जाने पर एक लाख तक का जुर्माना
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version