Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»परमवीर अलबर्ट एक्का की पुण्यतिथि तीन दिसंबर को
    Breaking News

    परमवीर अलबर्ट एक्का की पुण्यतिथि तीन दिसंबर को

    azad sipahiBy azad sipahiDecember 2, 2021Updated:December 2, 2021No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    गुमला । लांस नायक परमवीर अलबर्ट एक्का की 50 वीं पुण्य तिथि शुक्रवार को मनाई जाएंगी। वे भारतीय सेना में थे और तीन दिसंबर 1971 को भारत-पाकिस्तान युद्ध में वीरगति को प्राप्त हुए थे। उन्हें मरणोपरांत परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया था। उनका जन्म 27 दिसंबर 1942 को गुमला जिले के डुमरी ब्लॉक के जारी गांव में हुआ था। उनके पिता का नाम जूलियस एक्का और मां का नाम मरियम एक्का था।

    उनकी प्रारंभिक शिक्षा सीसी स्कूल पतराटोली में और माध्यमिक शिक्षा भिखमपुर मीडिल स्कूल से हुई। वे भारतीय सेना में 1961 में शामिल हुए थे और बिहार रेजीमेंट में अपना सेवा दी। उसी समय 14 गार्ड का गठन किया गया था। वे एक अच्छे हॉकी खिलाड़ी भी थे। उनका विवाह बलमदीना एक्का से हुई थी। बलमदीना एक्का का भी निधन इसी वर्ष 16 अप्रैल 2021 को चैनपुर स्थित उनके आवास में हो गया। उनके पार्थिव शरीर को परमवीर अलबर्ट एक्का के पैतृक गांव जारी में ही सम्मान के साथ परमवीर अल्बर्ट एक्का की समाधि के बगल में दफनाया गया।

    परमवीर को लगी थी 20 से अधिक गोलियां
    युद्ध के दौरान परमवीर अलबर्ट एक्का को 20 से अधिक गोलियां लगी थी और उनका शरीर छलनी हो गया था। वे टॉप टॉवर से नीचे गिर गए थे। घटना 1971 की थी। जब पाकिस्तान के साथ जंग के समय गंगासागर के पास मोर्चे पर अलबर्ट एक्का तैनात थे। वहां के रेलवे स्टेशन के पास 165 पाकिस्तानी सैनिक घुसपैठ कर लिए थे। अलबर्ट एक्का और उनके बटालियन के साथियों ने दुश्मनों से लोहा लेते हुए 65 पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया । लेकिन टॉप टॉवर के उपर खड़ी दुश्मन की सेना अचानक मशीनगन से गोलियां बरसाने लगी। इस पर अलबर्ट एक्का दौड़ते हुए टॉप टॉवर के उपर चढ़ गए और मशीनगन को अपने कब्जे में लेकर बंकर को तहस नहस कर दिया। परंतु तब तक करीब 20 गोलियां उनके सीने में लग चुकी थी । मरणोपरांत उन्हें सर्वौच्च सैनिक सम्मान परमवीर चक्र से नवाजा गया।

    परमवीर अलबर्ट एक्का की आदमकद प्रतिमा क्षतिग्रस्त, प्रशासन बेखबर
    बिहार -झारखंड के इकलौते परमवीर चक्र से सम्मानित अलबर्ट एक्का की पुण्यतिथि हर वर्ष तीन दिसंबर को मनाया जाता है। इस दिन जारी गांव के स्कूली बच्चों के द्वारा फुटबॉल, हॉकी, दौड़ आदि प्रतियोगिता भी आयोजित की जाती है। मगर अफसोस की बात है कि परमवीर के पैतृक गांव जारी में लगी हुई परमवीर अलबर्ट एक्का की आदमकद प्रतिमा क्षत- विक्षत स्थिति में है। इस क्षतिग्रस्त प्रतिमा पर ना तो जनप्रतिनिधियों या प्रखंड या जिला प्रशासन की कोई नजर है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleवेतन भुगतान के लिए एचईसी के कर्मचारी टूल डाउन स्ट्राइक पर
    Next Article झारखंड में माओवादियों का पीएलजीए सप्ताह शुरू, पुलिस सतर्क
    azad sipahi

      Related Posts

      मां की हत्या का आरोपित गिरफ्तार

      June 10, 2025

      कांग्रेस नेता राजकुमार रजक का आकस्मिक निधन

      June 10, 2025

      रात के अंधेरे में ‘भूत’ के डर से छात्र सहमे, निकला विक्षिप्त व्यक्ति

      June 10, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मुख्यमंत्री योगी ने गिनाई मोदी सरकार की उपलब्धियां, बोले- पिछले 11 साल देश के लिए स्वर्णिम काल
      • राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम को लेकर मेघालय पुलिस आज दोपहर पहुंचेगी गुवाहाटी
      • देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या सात हजार के करीब, 24 घंटे में तीन मौत
      • लगातार तीसरे दिन सस्ता हुआ सोना, चांदी की बढ़ी चमक
      • शुरुआती कारोबार में उतार-चढ़ाव के बीच शेयर बाजार में तेजी का रुख, सेंसेक्स और निफ्टी उछले
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version