Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»प्राकृतिक खेती कृषि क्षेत्र की समृद्धि व किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में अहम कदमः शाह
    Breaking News

    प्राकृतिक खेती कृषि क्षेत्र की समृद्धि व किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में अहम कदमः शाह

    azad sipahiBy azad sipahiDecember 16, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। केंद्रीय गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह ने प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के केंद्र सरकार के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि यह कृषि क्षेत्र की समृद्धि व किसानों की आय बढ़ाने हेतु प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन की दिशा में एक अहम कदम है।

    शाह ने गुरूवार को सिलसिलेवार ट्वीट कर कहा कि आज आणंद, गुजरात में प्राकृतिक कृषि-राष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लिया व केमिकल मुक्त प्राकृतिक कृषि के लक्ष्य प्राप्ति पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उद्बोधन को सुना। प्राकृतिक खेती कृषि क्षेत्र की समृद्धि व किसानों की आय बढ़ाने हेतु मोदी जी के विजन की दिशा में एक अहम कदम है। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद पहली बार एक वैज्ञानिक दृष्टिकोण से कैसे कृषि उत्पादन के माध्यम से देश की (सकल घरेलू उत्पाद) जीडीपी को बढ़ाया जा सकता है ये सबसे पहले गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने करके दिखाया।

    शाह ने आगे कहा कि सहकारिता क्षेत्र कृषि व भारत की उन्नति का मुख्य स्तंभ बन सकता था लेकिन इतने दशकों तक किसी ने सहकारी क्षेत्र के बारे में नहीं सोचा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सहकारिता मंत्रालय की स्थापना की। इसके लिए उन्होंने मोदी का आभार जताया।

    सहकारिता मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सहकारिता मंत्रालय यह प्रयास कर रहा है कि देशभर में हम इस प्रकार की लैबोरेट्री का एक जाल बुने जो भूमि का परीक्षण, भूमि में रासायनिक खाद का सर्टिफिकेशन व ऑर्गेनिक प्रोडक्ट का सर्टिफिकेशन भी करेंगी, जिससे किसानों को अच्छा भाव मिल सके।

    उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज जीरो बजट खेती के साथ किसानी के लिए सबसे आवश्यक हमारी धरती को केमिकल से मुक्त कर प्राकृतिक खेती के संकल्प को बल दिया, जो भारतीय कृषि के उन्नत भविष्य के लिए अत्यंत आवश्यक है। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री मोदी ने आज गुजरात के आणंद में कृषि और खाद्य प्रसंस्करण पर राष्ट्रीय शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र
    Next Article बैंक कर्मचारियों की देशव्यापी हड़ताल से कई जगहों पर बैंकिंग सेवाएं प्रभावित
    azad sipahi

      Related Posts

      भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी

      June 9, 2025

      ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल

      June 9, 2025

      प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version