Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, August 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»शेयर बाजार में गिरावट का रुख जारी, लाल निशान में कारोबार कर रहे सेंसेक्स और निफ्टी
    Breaking News

    शेयर बाजार में गिरावट का रुख जारी, लाल निशान में कारोबार कर रहे सेंसेक्स और निफ्टी

    azad sipahiBy azad sipahiDecember 6, 2021No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। पिछले सप्ताह लगातार उतार-चढ़ाव का सामना करने के बाद भारतीय शेयर बाजार ने इस सप्ताह भी कमजोर शुरुआत की है। शेयर बाजार आज सांकेतिक मजबूती के साथ जरूर खुला, लेकिन कारोबार की शुरुआत में ही बाजार में बिकवाली का दबाव बन गया। जिसके कारण सेंसेक्स और निफ्टी दोनों फिलहाल लाल निशान में गिरकर कारोबार कर रहे हैं।

    बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स आज 81.55 अंक की मामूली बढ़त के साथ खुला। लेकिन कारोबार की शुरुआत में ही बाजार में बिकवाली का दबाव बन गया। थोड़ी देर में ही सेंसेक्स गिरकर 57,501 अंत के स्तर पर पहुंच गया। इस स्तर पर हुई खरीदारी ने सेंसेक्स को एक बार मामूली सपोर्ट भी दिया, जिसके कारण ये सूचकांक डेढ़ सौ अंक ऊपर गया। लेकिन इसके बाद हुई गिरावट ने शुरुआती 20 मिनट के कारोबार में ही सेंसेक्स को 353.62 अंक की कमजोरी के साथ 57,342.84 अंक के स्तर पर तक पहुंचा दिया। बाजार में लगातार खरीदारी और बिकवाली जारी है। इस उतार-चढ़ाव के बीच सेंसेक्स कभी मजबूत होता है, तो कभी इसमें गिरावट का रुख बन जाता है। लगातार हो रही खरीद बिक्री के बीच शुरुआती 1 घंटा का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 210.20 अंक की कमजोरी के साथ 57,586.26 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

    सेंसेक्स की तरह ही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के निफ्टी ने भी आज 12.35 अंक की सांकेतिक मजबूती के साथ 17,209.05 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। शुरुआती कारोबार में ही निफ्टी बिकवाली के दबाव में गिर कर 17,132.90 अंक के स्तर पर पहुंच गया। लेकिन इसके बाद शुरू हुई खरीदारी ने निफ्टी को मजबूती दी, जिसके बल पर निफ्टी शुरुआती 10 मिनट के कारोबार में ही उछलकर 17,216.75 अंक के स्तर तक पहुंच गया। हालांकि इसके बाद एक बार फिर बाजार में बिकवाल हावी हो गए और देखते ही देखते निफ्टी 102.10 अंक का गोता लगाकर 17,094.60 अंक के स्तर पर पहुंच गया।

    इस गिरावट के बाद दोबारा हुई खरीदारी ने निफ्टी की स्थिति में कुछ सुधार किया। खरीदारी के इस सपोर्ट से शुरुआती आधे घंटे का कारोबार होने के बाद निफ्टी 17,178.35 अंक तक पहुंच गया। लेकिन उसके बाद फिर ये सूचकांक बिकवाली के दबाव में फंस गया। बाजार में लगातार हो रही खरीदारी और बिकवाली के बीच शुरुआती 1 घंटा का कारोबार होने के बाद निफ्टी सुबह 10:15 बजे 61 अंक की कमजोरी के साथ 17,135.70 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

    अभी तक के कारोबार में दिग्गज शेयरों में से टेक महिंद्रा, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, अल्ट्राटेक सीमेंट और रिलायंस इंडस्ट्रीज मजबूती दिखाते हुए कारोबार कर रहे हैं। वही कोटक महिंद्रा बैंक, एक्सिस बैंक, बजाज फाइनेंस, बजाज ऑटो, सन फार्मास्युटिकल्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, आयशर मोटर्स, मारुति और इंफोसिस के शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं।

    आज प्री ओपनिंग सेशन में भी घरेलू शेयर बाजार ने कमजोर शुरुआत की थी। बीएसई का सेंसेक्स 68.87 अंक की नरमी और 0.12 प्रतिशत की गिरावट के साथ 57,627.59 अंक के स्तर पर बना हुआ था। वहीं प्री ओपनिंग सेशन में निफ्टी 0.24 प्रतिशत की कमजोरी और 41.30 अंक के गोते के साथ 17,155.40 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था। इसके पहले पिछले सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को सेंसेक्स 764.83 अंक की गिरावट के साथ 57,696.46 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 204.95 अंक गिरकर 17,196.70 अंक के स्तर पर बंद हुआ था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleगिफ्ट डीड की जमीन खाली करा करा रहा नगर निगम
    Next Article युवा खिलाड़ियों का प्रदर्शन करना टीम के लिए एक अच्छा संकेत : राहुल द्रविड़
    azad sipahi

      Related Posts

      स्टॉक मार्केट में फ्लाईएसबीएस की जोरदार एंट्री, पहले दिन ही निवेशकों का पैसा डबल

      August 8, 2025

      सर्राफा बाजार में लगातार चौथे दिन तेजी का रुख, सोना और चांदी की बढ़ी कीमत

      August 8, 2025

      शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट

      August 8, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • कैलाश मानसरोवर यात्रियों का पांचवां दल गूंजी रवाना
      • रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज मप्र के प्रवास पर, रेल कोच फैक्ट्री का करेंगे भूमिपूजन
      • स्वतंत्रता दिवस और चेहल्लुम को लेकर बिहार में हाई अलर्ट
      • मॉल ऑफ रांची की दूसरी वर्षगांठ 13 अगस्त को
      • झारखंड के 11 जिलों में 13 को भारी बारिश की आशंका
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version