Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»जेपीएससी की मुख्य परीक्षा 28 से 30 जनवरी को, 4293 उम्मीदवार होंगे शामिल
    Breaking News

    जेपीएससी की मुख्य परीक्षा 28 से 30 जनवरी को, 4293 उम्मीदवार होंगे शामिल

    azad sipahiBy azad sipahiDecember 3, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। झारखंड लोकसेवा आयोग (जेपीएससी) ने सातवीं से दसवीं संयुक्त सिविल सेवा की मुख्य परीक्षा के तारीख की घोषणा कर दी है। यह परीक्षा 28 से 30 जनवरी तक चलेगी। परीक्षा राज्य के 14 केन्द्रों में ली जायेगी। इस संबंध में आयोग के सचिव ने रांची डीसी को पत्र लिखा है। साथ ही सात दिसंबर तक परीक्षा केंद्रों की सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। पत्र में सचिव ने लिखा है कि सिविल सेवा के पीटी परीक्षा में कुल 4293 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। सफल अभ्यर्थियों को अब मुख्य परीक्षा में शामिल होना हैं। मुख्य परीक्षा राजधानी स्थित 14 परीक्षा केंद्रों में आयोजित की जाएगी। सात दिसंबर तक आयोग को परीक्षा केंद्रों, अभ्यर्थियों के बैठने की क्षमता, आवश्यकतानुसार कुल कमरों की संख्या की सूची उपलब्ध कराने की दिशा में काम किया जाये।

    जेपीएसएसी मुख्य परीक्षा कुल छह पेपर की होगी। तीन दिनों तक चलने वाली मुख्य परीक्षा हर दिन दो पालियों में होगी। पहले दिन प्रश्नपत्र एक और दो विषय का होगा। प्रश्नपत्र -1 सामान्य हिंदी और सामान्य अंग्रेजी (क्वालीफाइंग) का होगा। इसके दो खंड हिंदी और अंग्रेजी होगा। दोनों खंडों का वेटेज समान होगा। प्रत्येक खंड के लिये 50 अंक। प्रश्नपत्र दो भाषा और साहित्य का होगा। इसमें उम्मीदवारों को निम्न विषयों का चयन करना होगा। उड़िया भाषा और साहित्य,बंगाली भाषा और साहित्य, उर्दू भाषा और साहित्य, संस्कृत भाषा और साहित्य, अंग्रेजी भाषा और साहित्य, हिंदी भाषा और साहित्य, संथाली भाषा और साहित्य, पंचपरगनिया भाषा और साहित्य, नागपुरी भाषा और साहित्य, मुंडारी भाषा और साहित्य, कुरुख भाषा और साहित्य, कुर्माली भाषा और साहित्य, खोरथा भाषा और साहित्य, खड़िया भाषा और साहित्य और हो भाषा और साहित्य में से किसी एक में मुख्य परीक्षा देंगे।

    दूसरे दिन प्रश्न पत्र तीन और चार विषय की परीक्षा ली जाएगी। प्रश्न पत्र तीन में सामाजिक विज्ञान, इतिहास और भूगोल और प्रश्नपत्र चार में भारतीय संविधान, राजनीति, लोक प्रशासन और सुशासन की परीक्षा ली जाएगी। तीसरे दिन प्रश्न पत्र पांच और छह विषय की परीक्षा ली जाएगी। प्रश्न पत्र पांच में भारतीय अर्थव्यवस्था, वैश्वीकरण और सतत विकास का और प्रश्न पत्र 6 सामान्य विज्ञान, पर्यावरण और प्रौद्योगिक विकास विषय की होगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड में धान की खरीद 15 से होगी शुरू : रामेश्वर उरांव
    Next Article सरकार की प्राथमिकता में किसान, श्रमिक और गरीब : हेमंत सोरेन
    azad sipahi

      Related Posts

      डिटेंशन सेंटर से फरार तीन बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, हजारीबाग पुलिस को बड़ी कामयाबी

      June 10, 2025

      मां की हत्या का आरोपित गिरफ्तार

      June 10, 2025

      कांग्रेस नेता राजकुमार रजक का आकस्मिक निधन

      June 10, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • डिटेंशन सेंटर से फरार तीन बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, हजारीबाग पुलिस को बड़ी कामयाबी
      • बॉक्स ऑफिस पर ‘हाउसफुल-5’ का जलवा, 100 करोड़ के क्लब में शामिल
      • बॉक्स ऑफिस पर ‘ठग लाइफ’ की रफ्तार थमी, फिल्म को नहीं मिला दर्शकों का प्यार
      • भारत ए बनाम इंग्लैंड लायंस: कोटियन-कंबोज की शानदार साझेदारी, दूसरा अनौपचारिक टेस्ट ड्रॉ
      • एफआईएच प्रो लीग: रोमांचक मुकाबले में नीदरलैंड ने भारत को 3-2 से हराया
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version