Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»महंगाई को लेकर जयपुर में आयोजित रैली ऐतिहासिक थी : रामेश्वर उरांव
    Breaking News

    महंगाई को लेकर जयपुर में आयोजित रैली ऐतिहासिक थी : रामेश्वर उरांव

    azad sipahiBy azad sipahiDecember 14, 2021No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। झारखंड के वित्त तथा खाद्य आपूर्ति मंत्री रामेश्वर उरांव ने कहा कि महंगाई को लेकर जयपुर में आयोजित रैली ऐतिहासिक थी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी का संबोधन भी ऐतिहासिक रहा। महंगाई को लेकर 12 दिसम्बर को जयपुर में आयोजित रैली में भाग लेकर मंगलवार को रांची पहुंचने पर एयरपोर्ट में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उरांव ने कहा कि देश में जो स्थिति और हालात चल रहे हैं उसका बखूबी पर्दाफाश राहुल गांधी ने किया। गांधी से लेकर अभी तक क्या-क्या हो रहे हैं उन्होंने उसका उल्लेख किया। एक तरफ गांधी का सत्याग्रह तो दूसरी तरफ गोडसे थे। सत्ता के आग्रही, दोनों शब्द अलग अलग हैं। हिंदू और हिंदुत्व वादियों को भी राहुल गांधी ने परिभाषित किया। देश उनके विचारों से प्रभावित हुआ और कुछ पत्रकारों से भी मेरी बात हुई। उन्होंने कहा कि इस तरह का भाषण हम लोगों ने पहले कभी नहीं सुना। एक प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि देश के लोग समझदार हैं। अर्थ का अनर्थ करने वाले लोग हैं जो दिन को रात साबित करने में लगे हुए हैं। लेकिन कोई भी समझदार व्यक्ति अगर दुराग्रह नहीं रखता हो तो राहुल गांधी के भाषण को समझेगा और ग्रहण करेगा। महंगाई को लेकर कांग्रेस सोनिया और राहुल गांधी के नेतृत्व में केंद्र की सरकार को महंगाई कम करने के लिए विवश करेगी। जयपुर की ऐतिहासिक रैली ने इस बात को साबित कर दिया है कि महंगाई को लेकर लोग त्राहिमाम कर रहे हैं ।

    पेट्रोल डीजल पर वैट कम करने को लेकर उन्होंने कहा कि मूल्य को तुलनात्मक देखना पड़ेगा। आज से छह दिन पहले भी हमने बताया था कि पड़ोसी राज्य बिहार, बंगाल, उड़ीसा से अगर मूल्यों को तुलनात्मक देखें तो झारखंड में पेट्रोल और डीजल की कीमतें अब भी कम है। हमने मूल्य बढ़ाया ही नहीं है तो कम करने का कोई सवाल ही नहीं है। सुखदेव भगत के मामले में प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि भाजपा के उम्मीदवार के रुप में मेरे ऊपर अपराधिक तथ्यों को छुपाने का आरोप लगाया, लेकिन यह मामला सिविल का है और चुनाव के एक महीने पूर्व समझौता भी हो गया था। चुनाव हारने के बाद स्वाभाविक छटपटाहट देखी जा सकती है।

    धान अधिप्राप्ति के संदर्भ में उन्होंने कहा कि 14 दिसम्बर से धान अधिप्राप्ति की शुरुआत करने जा रहे हैं। 15 दिसम्बर से नामकोम से धान अभिप्राप्ति की शुरुआत की जाएगी। किसानों को फायदा पहुंचाऐंगे। इसके लिए पैसे का इंतजाम कर लिया है। 1500 करोड रुपए एसबीआई और बैंक ऑफ इंडिया से कर्ज लिए जा चुके हैं। पैसों का पहले इंतजाम हो जाने से किसानों को तकलीफ नहीं होती है। उन्होंने सचिव हिमानी पांडेय एवं एमडी की भी प्रशंसा करते हुए कहा कि किसानों को तीन महीने के अंदर पैसे का भुगतान कर देने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनित नया विस्तार लेती रहती है काशी की ऊर्जा : प्रधानमंत्री मोदी
    Next Article महिला और पुरुषों के बीच भेदभाव संविधान का उल्लंघन: हाई कोर्ट
    azad sipahi

      Related Posts

      झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का मतदान शुरू

      May 18, 2025

      चार धाम यात्रा पर निकली बस हुई दुर्घटनाग्रस्त, पांच गंभीर

      May 18, 2025

      बादल छाने से गर्मी से राहत, बारिश की संभावना

      May 18, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • बिहार के नवादा में सड़क हादसा, तीन की मौत, दो घायल
      • कामायनी एक्सप्रेस में बम की सूचना, एक घंटे खंडवा में खड़ी रही ट्रेन, नहीं मिली कोई संदिग्ध चीज
      • झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का मतदान शुरू
      • चार धाम यात्रा पर निकली बस हुई दुर्घटनाग्रस्त, पांच गंभीर
      • बादल छाने से गर्मी से राहत, बारिश की संभावना
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version