रांची। राज्यभर में 11 दिसंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा । झारखंड हाई कोर्ट और रांची सिविल कोर्ट में भी अदालत लगेगी। बोकारो व्यवहार न्यायालय और तेनूघाट परिसर मे राष्ट्रीय लोक अदालत लगेगी। राज्य विधिक सेवा प्रधिकरण ने इस संबंध मे आदेश जारी कर दिया था। इस दौरान कोर्ट में मामलों का निपटारा किया जायेगा। जानकारी है कि रांची सिविल कोर्ट में हजारों मामलों मे नोटिस जारी किया गया है। दोनो पक्षों की मौजूदगी मे केसों का निपटारा किया जायेगा। इस दौरान राजस्व, भूमि विवाद, फौजदारी, चेक, जन सुविधाओं सहित अन्य मामलों की सुनवाई होगी।
राज्यभर में 11 दिसंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का होगा आयोजन
Previous Articleसीडीएस रावत और उनकी पत्नी मधुलिका को दी गयी अंतिम विदाई
Next Article जेपीएससी अभ्यर्थियों की राज्यपाल से मुलाकात