Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, August 6
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»स्पोर्ट्स»क्रिकेट»खेल जगत ने युवराज सिंह को दी 40वें जन्मदिन पर बधाई
    क्रिकेट

    खेल जगत ने युवराज सिंह को दी 40वें जन्मदिन पर बधाई

    azad sipahiBy azad sipahiDecember 12, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व चैंपियन खिलाड़ी युवराज सिंह का आज 40वां जन्मदिन है। इस खास मौके पर लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं। खेल जगत के कई खिलाड़ियों एवं भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने भी युवराज को जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

    पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने युवराज को जन्मदिन की बधाई देते हुए ट्वीट किया, ”जन्मदिन मुबारक हो युवी! मैंने आपके साथ मैदान पर और बाहर कुछ सबसे यादगार पल बिताए हैं। ऐसे कई लम्हों का इंतजार है। एक महान दिन और आने वाले वर्ष के लिए शुभकामनाएं सुपरस्टार।

    भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने भी ट्वीट कर बधाई है। बीसीसीआई ने ट्वीट किया, “402 अंतरराष्ट्रीय मैच। 11,778 अंतरराष्ट्रीय रन और 148 विकेट। 2007 विश्व टी-20 और 2011 विश्व कप विजेता।युवराज सिंह को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।”

    पूर्व बल्लेबाज सुरेश रैना ने ट्वीट कर कहा कि आपको जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं युवी। ईश्वर आपको ढेर सारी सफलता, खुशियां और अच्छा स्वास्थ्य प्रदान करे। जल्द ही फिर मिलेंगे।

    सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने ट्वीट किया कि एक निडर क्रिकेटर, जिसने इतने सारे लोगों को कभी पीछे नहीं हटने और हार नहीं मानने के लिए प्रेरित किया। जन्मदिन मुबारक हो पाजी।

    उल्लेखनीय है कि युवराज सिंह का जन्म 12 दिसंबर 1981 को चंडीगढ़ में हुआ था। उन्होंने भारत के लिए 40 टेस्ट, 304 एकदिवसीय और 58 टी-20 मैच खेले हैं। उन्होंने टेस्ट में 33.92 की औसत से 1900 रन बनाए। इस दौरान टेस्ट में उनके बल्ले से 11 अर्धशतक के साथ तीन शतक निकले। एकदिवसीय में युवराज ने 36.55 की औसत से 8701 रन बनाए, जिसमें उन्होंने 52 अर्धशतक के साथ 14 बार शतकीय पारी खेली। इस फार्मेट में उन्होंने 111 विकेट भी चटकाए हैं। इसके अलावा टी-20 में उनके नाम 1177 रन दर्ज हैं और उन्होंने 29 विकेट भी लिए हैं।

    युवराज सिंह दो बार (2007 टी-20 विश्वकप एवं 2011 विश्वकप) भारत की विश्व विजेता टीम की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा भी रहे। उन्होंने टी-20 विश्व कप 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ 6 गेंदों में 6 छक्के मारे थे। उनको सिक्सर किंग नाम से जाना जाता है। युवराज को विश्व कप 2011 में अहम भूमिका के लिए प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसेंसेक्स की टॉप 10 में से सात कंपनियों का मार्केट कैप 2.28 लाख करोड़ रुपये बढ़ा
    Next Article अब वाराणसी में होगा देश के सांस्कृतिक पुनर्जागरण का पड़ाव
    azad sipahi

      Related Posts

      बेंगलुरु एफसी ने खिलाड़ियों और स्टाफ की सैलरी अनिश्चितकाल के लिए रोकी

      August 5, 2025

      ओवल टेस्ट: जो रूट के साथ हुई नोकझोंक पर प्रसिद्ध कृष्णा ने कहा-उनसे ऐसी प्रतिक्रिया की उम्मीद नहीं थी

      August 2, 2025

      पूर्व ब्राज़ीली डिफेंडर डेविड लुइज़ ने फोर्टालेज़ा क्लब छोड़ा

      August 2, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • शिबू सोरेन का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन, पुत्र हेमंत सोरेन ने दी मुखाग्नि
      • गुरुजी को अंतिम जोहार करने बाइक से नेमरा पहुंचे अर्जुन मुंडा और सुदेश महतो
      • जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का निधन, दिल्ली के RML अस्पताल में चल रहा था इलाज
      • गुरु जी का पार्थिव शरीर पहुंचा विधानसभा, राजकीय सम्मान के साथ दी गई विदाई
      • बेंगलुरु एफसी ने खिलाड़ियों और स्टाफ की सैलरी अनिश्चितकाल के लिए रोकी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version