Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, August 1
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»पिछली सरकार के भ्रष्टाचार का इत्र सामने आ रहा है: प्रधानमंत्री मोदी
    Breaking News

    पिछली सरकार के भ्रष्टाचार का इत्र सामने आ रहा है: प्रधानमंत्री मोदी

    azad sipahiBy azad sipahiDecember 28, 2021No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कानपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को पूर्व की समाजवादी सरकार पर तीखा हमला करते हुये कहा कि पिछली सरकार ने भ्रष्टाचार का जो इत्र फैला कर रखा था, वह अब छन-छन कर सामने आ गया है। दो दिन पूर्व कानपुर के इत्र कारोबारी पीयूष जैन के घर से लगभग 200 करोड़ रुपये की नगदी की बरामदी की तरफ संकेत करते हुये उन्होंने अपनी बात कही।

    प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जो नोट मिले हैं, उसके बाद भी वे कहेंगे कि हमने यह किया है। पूरे उप्र में भ्रष्टाचार की सुगबुगाहट फैल रही थी। अब वे चुप हैं। नोटों का पहाड़ जो पूरे देश ने देखा है, यही उनकी उपलब्धि और हकीकत है।

    जनसभा को संबोधित करते हुये आगे उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में पहले जो सरकारें रहीं, उन्होंने माफियावाद का पेड़ इतना फैलाया कि उसकी छांव में सारे उद्योग-धंधे चौपट हो गये। अब योगी जी की सरकार कानून और व्यवस्था का राज वापस लायी है। इसलिए उत्तर प्रदेश में अब निवेश भी बढ़ रहा है। अपराधी अपनी जमानत खुद रद्द करवा कर जेल जा रहे हैं।

    प्रधानमंत्री मोदी 11,000 करोड़ रुपये की कानपुर मेट्रो रेल परियोजना और 1500 करोड़ रुपये की बीना-पनकी मल्टीप्रोडक्ट पाइपलाइन परियोजना के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुये कहा कि आज उप्र के विकास में एक और सुनहरा अध्याय जुड़ रहा है। आज कानपुर मेट्रो कनेक्टिविटी के साथ ही बीना रिफाइनरी से भी कनेक्ट हो गया है।

    प्रधानमंत्री ने पूर्व सरकारों पर केवल चुनिंदा क्षेत्रों में ही विकास कार्य करने को लेकर कहा कि असंतुलित विकास को कायम नहीं रखा जा सकता। हमारी सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास’ के सिद्धांत पर काम करती है। उन्होंने कहा कि दशकों तक हमारे देश में यह स्थिति रही कि एक हिस्सा का तो विकास हुआ, दूसरा पीछे ही छूट गया। राज्यों के स्तर पर, समाज के स्तर पर इस असमानता को दूर करना उतना ही जरूरी है।

    प्रधानमंत्री ने पूर्व सरकारों पर समय को महत्व नहीं देने को लेकर निशाना साधते हुये कहा कि उप्र का विकास उनकी प्राथमिकता नहीं थी। केंद्र और उत्तर प्रदेश में भाजपा के नेतृत्व वाली डबल इंजन की सरकार उप्र में बीते कालखंड में हुये समय के नुकसान की भरपाई में जुटी है। उन्होंने कहा कि हम डबल स्पीड से काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारें यह सोचती थी कि उन्हें राज्य को लूटने के लिये पांच साल के लिये लूट की लॉटरी लगी है। अब यह धारणा बदल गयी है। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा कि 2014 से पहले उत्तर प्रदेश में केवल 9 किलोमीटर मेट्रो ट्रेन बिछी थी। अब उसकी लंबाई 90 किलोमीटर से अधिक हो गयी है।

    परियोजना का श्रेय लेने के बाबत विपक्ष पर निशाना साधते हुये प्रधानमंत्री ने कहा कि डबल इंजन की सरकार जिस काम का शिलान्यास करती है, उसे पूरा करने के लिए दिन रात एक कर देती है। कानपुर मेट्रो का शिलान्यास भी उनकी ही सरकार ने किया और आज इसका लोकार्पण भी कर रही है। प्रधानमंत्री ने इस संबंध में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का भी उदाहरण दिया।

    pm modi. samajvadi itra Uttar Pradesh news
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसहारा इंडिया परिवार रांची रिजन प्रथम का कार्यकर्ता सम्मान एवं आय वृद्धि सम्मेलन किया गया ।
    Next Article यूपी चुनाव: चुनाव आयोग ने चाय से लेकर लंच-डिनर का रेट तय किया
    azad sipahi

      Related Posts

      ओरमांझी चौक पर अब फ्लाइओवर के संशोधित डिजाइन पर जल्दी ही शुरू होगा कार्य

      July 31, 2025

      बाबूलाल मरांडी ने भैरव सिंह की गिरफ्तारी पर उठाये सवाल, कहा- सरकार विरोधियों को फर्जी मुकदमे में फंसा रही

      July 31, 2025

      जल स्रोतों के कैचमेंट एरिया को नो एंट्री जोन बनायें : हाइकोर्ट

      July 31, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • कांग्रेस ने तुष्टिकरण के लिए गढ़ी भगवा आतंकवाद की झूठी अवधारणा : अनुराग सिंह ठाकुर
      • ओरमांझी चौक पर अब फ्लाइओवर के संशोधित डिजाइन पर जल्दी ही शुरू होगा कार्य
      • बाबूलाल मरांडी ने भैरव सिंह की गिरफ्तारी पर उठाये सवाल, कहा- सरकार विरोधियों को फर्जी मुकदमे में फंसा रही
      • जल स्रोतों के कैचमेंट एरिया को नो एंट्री जोन बनायें : हाइकोर्ट
      • अच्छा डॉक्टर के साथ एक अच्छा इंसान भी होना जरूरी: राष्ट्रपति
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version