रामगढ़। देश को तोड़ने की साजिश रची जा रही है। समाज में जिस तरह जहर घोला जा रहा है उससे देश बंटता जा रहा है। सरकार की गलत नीतियों की वजह से महंगाई भी चरम पर है। उन सभी साजिशों को खत्म करने के लिए भारत जोड़ो यात्रा निकाली जा रही है। यह बात शनिवार को रामगढ़ में कांग्रेस के झारखंड प्रदेश प्रभारी राजेश ठाकुर ने कही।
उन्होंने विधायक ममता देवी और सैकड़ों समर्थकों के साथ मिलकर यह यात्रा निकाली। पटेल चौक से शुरू हुई यह यात्रा रामगढ़ शहर से होते हुए सिद्धो कान्हो मैदान में खत्म हुई। राजेश ठाकुर ने कहा कि पूरे देश में राहुल गांधी इस यात्रा को चला रहे हैं। झारखंड में अब तक 13 जिलों में यह यात्रा निकाली जा चुकी है। इस यात्रा का उद्देश्य यह है कि लोग आपसी मनमुटाव खत्म करें और पार्टी की इस यात्रा को सफल बनाएं।
इसका दूसरा उद्देश्य यह है कि इस समाज को एकजुट कर देश को मजबूत बनाना है। जब तक जनता जागृत नहीं होगी तब तक यह संभव नहीं होगा। आज हर विषय पर लोगों को विचार करना होगा। किस तरह से देश में बढ़ती महंगाई और समस्याओं का बढ़ता पहाड़ को रोका जा सकता है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी इन सभी मुद्दों पर सीधे लोगों से जुड़ रहे हैं। लोगों का जनसमर्थन भी उन्हें मिल रहा है।

राजेश ठाकुर ने पगड़ी से साफ की सुभाष चन्द्र बोस की प्रतिमा
पटेल चौक से शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा जब रामगढ़ शहर के सुभाष चौक पर पहुंची तो पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, विधायक ममता देवी अन्य नेता सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने पहुंचे। जैसे ही नेता वहां पहुंचे तो देखा कि सुभाष चंद्र की प्रतिमा पर धूल का अंबार लगा हुआ है। तत्काल राजेश ठाकुर ने अपनी सफेद पगड़ी उतारी और उस कपड़े से पहले सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर पड़े धूल को झाड़ा। इसके बाद उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि इतनी गंदगी में माल्यार्पण करना उचित नहीं है। इस दौरान उन्होंने अपने पार्टी कार्यकर्ताओं को यह भी निर्देश दिया कि तत्काल इस प्रतिमा को साफ किया जाए।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version