बोकारो । पूर्व मंत्री और भाजपा के संस्थापक सदस्य समरेश सिंह की शुक्रवार को अंतिम यात्रा निकली। इस दौरान एक तरफ जहां दिग्गजों का जमावड़ा रहा, वहीं हजारों की संख्या में जनसैलाब उमड़ पड़ा। स्वर्गीय समरेश सिंह की अंतिम यात्रा उनके सेक्टर चार स्थित आवास से निकाली गई।
इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, बोकारो विधायक विरंची नारायण्, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर और बेरमो विधायक कुमार जय मंगल सिंह ने समरेश की शव यात्रा में शामिल होकर उन्हें अंतिम विदाई दी। प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि समरेश सिंह एक अभिभावक के समान थे और आंदोलनकारी के रूप में उन्हें जाना जाता था। आज हम लोगों ने एक राजनीतिक योद्धा खोया है। मजदूर और विस्थापितों की लड़ाई हमेशा लड़ते रहे इसकी कमी पूरी नहीं की जा सकती है।
बेरमो के विधायक कुमार जय मंगल सिंह ने कहा कि उनसे उनका पारिवारिक नाता रहा है। उनके जाने से उन्हें व्यक्तिगत क्षति हुई है। समरेश सिंह से हमारे पिता ने भी बहुत कुछ सीखा था। आज उनके जाने से हम सभी दुखी हैं।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



