Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, December 27
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»अनिल देशमुख को बाम्बे हाई कोर्ट से बड़ी राहत, सीबीआई की याचिका खारिज
    Breaking News

    अनिल देशमुख को बाम्बे हाई कोर्ट से बड़ी राहत, सीबीआई की याचिका खारिज

    azad sipahiBy azad sipahiDecember 27, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    मुंबई। बाम्बे हाई कोर्ट ने वसूली मामले में महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख की जमानत के विरोध में दायर की गई सीबीआई की याचिका मंगलवार को खारिज कर दी। इससे अनिल देशमुख की जमानत का रास्ता साफ हो गया है। अनिल देशमुख बुधवार को जमानत की प्रक्रिया पूरा कर आर्थर रोड जेल से बाहर आ सकते हैं।

    वसूली मामले में बॉम्बे हाई कोर्ट ने 12 दिसंबर को अनिल देशमुख को जमानत दी थी। सीबीआई के वकील ने हाई कोर्ट में कहा कि उन्हें इस निर्णय को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देना है, इसलिए इस निर्णय पर 10 दिन रोक लगा दी जाए। सीबीआई की इस मांग को कोर्ट ने स्वीकृत करते हुए अपने ही फैसले पर दस दिन की रोक लगा दी थी। इसके बाद सीबीआई के वकील ने 21 दिसंबर को फिर से हाई कोर्ट में याचिका दाखिल कर अनिल देशमुख की जमानत पर रोक लगाने की मांग की। उस समय जज एमएस कार्णिक ने अनिल देशमुख की जमानत पर फिर से 27 दिसंबर तक रोक दी । उस समय जज एमएस कार्णिक ने सीबीआई से कहा था कि इसके आगे जमानत पर रोक नहीं लगाई जाएगी। आज फिर से सीबीआई ने हाई कोर्ट में याचिका दाखिल कर अनिल देशमुख की जमानत पर रोक लगाने की मांग की, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया।

    दरअसल, मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह ने पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख पर 100 करोड़ रुपये प्रतिमाह रंगदारी वसूली का टारगेट देने का आरोप लगाया था। इसके बाद सीबीआई ने अनिल देशमुख के विरुद्ध मामला दर्ज किया था। इसके बाद सीबीआई के निर्देश पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉड्रिंग के तहत मामला दर्ज किया था। ईडी के मामले में अनिल देशमुख को पहले ही जमानत मिल गई है। सीबीआई की ओर से दर्ज मामले में भी अनिल देशमुख को 12 दिसंबर को जमानत मिल गई थी लेकिन सीबीआई की मांग पर हाई कोर्ट ने अनिल देशमुख की जमानत पर दो बार रोक लगाई थी, लेकिन आज तीसरी बार रोक लगाने से मना कर दिया, इससे अनिल देशमुख को राहत मिली है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआगामी 26 जनवरी से लागू होगी नई शिक्षा नीति,विश्व मानवता की धरोहर है भारत : धर्मेंद्र प्रधान
    Next Article इमरान खान पर हमलाः सुनियोजित साजिश के तहत हुई थी हत्या की कोशिश
    azad sipahi

      Related Posts

      धर्म की रक्षा के लिए सिख गुरुओं का बलिदान सर्वोच्च: योगी आदित्यनाथ

      December 26, 2025

      प्रधानमंत्री ने त्रिपुरा विस अध्यक्ष बिस्वा बंधु सेन के निधन पर शोक जताया

      December 26, 2025

      भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ने बंगला साहिब गुरुद्वारा में टेका मत्था

      December 26, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • Exploration Approfondie Betify Casino Performances Offertes
      • Notice Technique Betify Casino Capacités Essentielles
      • Betify Casino: Guide Détaillé 153

      • Betify Casino – Examen Complet 108

      • झारखंड शिक्षक नियुक्ति: सहायक आचार्यों की पोस्टिंग लिस्ट जारी, 27 दिसंबर तक जॉइनिंग अनिवार्य
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version