तिनसुकिया । तिनसुकिया जिला के डिगबोई के पेंगरी इलाके में पुलिस और सेना द्वारा चलाए गए संयुक्त अभियान के दौरान प्रतिबंधित संगठन यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट असम (उल्फा) स्वाधीन (स्व) का एक कैडर घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि बुधवार सुबह तकरीबन 4.00 बजे उल्फा (स्व) के खिलाफ चलाए गए अभियान के दौरान मुठभेड़ में एक उग्रवादी घायल हो गया। घायल उग्रवादी की पहचान अमृत मुखिया के रूप में की गई है। घायल उग्रवादी को तिनसुकिया सिविल अस्पताल भर्ती कराया गया है। पूरे इलाके में सेना और पुलिस अभियान चला रही है। वहीं, स्थानीय लोगों ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं।