तिनसुकिया । तिनसुकिया जिला के डिगबोई के पेंगरी इलाके में पुलिस और सेना द्वारा चलाए गए संयुक्त अभियान के दौरान प्रतिबंधित संगठन यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट असम (उल्फा) स्वाधीन (स्व) का एक कैडर घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि बुधवार सुबह तकरीबन 4.00 बजे उल्फा (स्व) के खिलाफ चलाए गए अभियान के दौरान मुठभेड़ में एक उग्रवादी घायल हो गया। घायल उग्रवादी की पहचान अमृत मुखिया के रूप में की गई है। घायल उग्रवादी को तिनसुकिया सिविल अस्पताल भर्ती कराया गया है। पूरे इलाके में सेना और पुलिस अभियान चला रही है। वहीं, स्थानीय लोगों ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं।
प्रतिबंधित संगठन उल्फा (स्व) का कैडर पुलिस मुठभेड़ में घायल
Previous Articleमणिपुरः भीषण सड़क हादसे में 15 स्कूली बच्चों की मौत, कई घायल
Related Posts
Add A Comment